लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कोविड-19 जांच में अनियमितता संबंधी खबरों का संज्ञान लिया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:36 IST

Open in App

पटना, 12 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मीडिया में आईं उन खबरों का सख्ती से संज्ञान लिया है, जिनमें राज्य में कोविड-19 जांच में अनियमितता का दावा किया गया है।

दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली से लौटे कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अखबारों में आई रिपोर्ट को पढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को फोन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधान सचिव ने मुझे बताया कि विभाग हरकत में आया है और 22 जिलों के रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। एक जिले में कुछ विसंगतियां पाई गई हैं। मैंने तेजी से जांच कर जवाबदेही तय करने को कहा है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।’’

मीडिया में आईं खबरों में दावा किया गया है कि राज्य में डेटा में गड़बड़ी की जा रही है।

इससे पहले भी सरकार पर आरोप लगा था कि वह कोविड-19 जांच जानबूझकर कम रख रही है, ताकि संक्रमण के प्रसार के प्रकोप को छिपाया जा सका।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में बिहार में कोविड-19 जांच में तेजी देखी गई है।

कुमार ने कहा कि बिहार में नमूनों की जांच में वृद्धि हुई है और वह खुद रोजाना जांच के आंकड़ों पर करीबी नजर रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो