लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Property: 12 गाय और 9 बछड़े?, ये सीएम नीतीश की संपत्ति, 1.31 लाख के जेवर, हाथ में 21000 नकदी, 60000 रुपये बैंक में जमा, देखिए मंत्रियों की संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2025 15:48 IST

Nitish Kumar Property: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 12 गाय और 9 बछड़े हैं। एक एसी, एक कंप्यूटर और एक एक्सरसाइज साइकिल भी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 1 लाख 31 हजार मूल्य के जेवर(आभूषण) मुख्यमंत्री के पास हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामलों में कई मंत्रियों से पीछे है।नकदी के रूप में केवल 21 हजार रुपए हैं, जबकि बैंकों में केवल 60 हजार रुपए जमा हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पदचिन्हों पर आजकल चलने लगे हैं। नीतीश कुमार भी लालू यादव की तरह गाय-बछड़ों के शौकीन हो गए हैं। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने 12 गाय और 9 बछड़े पाल रखे हैं। बतादें कि जब लालू यादव और राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री थीं तो मुख्यमंत्री आवास में खटाल खोले जाने की चर्चा की जाती थी। यही नहीं तब के विपक्षी दलों के द्वारा इसकी आलोचना की जाती थी। लेकिन अब नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में खटाल खोल दिया है। इसकी चर्चा उन्होंने 2024 के आखिरी दिन अपनी संपत्तियों का विवरण देने के दौरान सार्वजनिक किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 12 गाय और 9 बछड़े हैं। एक एसी, एक कंप्यूटर और एक एक्सरसाइज साइकिल भी है। जबकि कुल 1 लाख 31 हजार मूल्य के जेवर(आभूषण) मुख्यमंत्री के पास हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामलों में कई मंत्रियों से पीछे है। उनके पास हाथ में नकदी के रूप में केवल 21 हजार रुपए हैं, जबकि बैंकों में केवल 60 हजार रुपए जमा हैं। दिल्ली में एक फ्लैट के अलावे नीतीश कुमार के पास कोई चल-अचल संपत्ति नहीं है। नई दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित उनके फ्लैट की कीमत बाजार में अब 1 करोड़ 48 लाख रुपए हो गई है।

2015 में खरीदी गयी एक इको स्पोर्ट कार मुख्यमंत्री के पास है। इस तरह नीतीश कुमार के पास कुल 1.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें दिल्ली का 1.48 करोड़ का फ्लैट भी शामिल है। पहली बार उन्होंने अपने बेटे निशांत को आश्रितों की सूची से बाहर रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत वे खुद भी अपनी संपत्ति को साझा करते हैं।

2024 के अंतिम दिन मंगलवार को नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 4 लाख रुपये कीमत की छह बोर की राइफल है। उनके पास एक बोलेरो गाड़ी भी है, जिसकी कीमत 13 लाख है। सम्राट चौधरी के बैंक खाते में 20 लाख जमा है। 13.86 लाख के बांड भी इनके नाम है।

उनके पास 400 सौ ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 28 लाख है। पत्नी के पास 35 लाख के सोने की और 8 लाख की चांदी की ज्वेलरी है। सम्राट चौधरी ने 2023-24 में एक लाख 54 हजार रुपये का आयकर जमा किया है। दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 7.93 करोड़ रुपये है। जबकि मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 40000 रुपये नगद है, जबकि बैंक खाते में में पांच लाख 59 हजार रुपये हैं।

वहीं उनके पास 12.33 लाख रुपये के शेयर भी है। इसके अलावा विजय चौधरी के पास एक मारूति अल्टो कार और दस ग्राम सोना है। वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 18.72 लाख रुपये का सोना होना है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बैंक खाते में 2 करोड़ 16 लाख रुपये हैं। इनमें सुपौल के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 95 हजार और एसबीआई के विधानमंडल शाखा के खाते में दो करोड़ 15 लाख जमा है।

इनके पास पंद्रह ग्राम सोना है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। अचल संपत्ति में 30 लाख रुपये की खेतिहर जमीन, सुपौल में 40 लाख का मकान और 18 लाख रुपये की कमर्शियल संपत्ति है। मंत्री नीतीश मिश्रा के पास 2.50 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 5.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की कुल संपत्ति 3.64 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा मंत्री के पास 1.71 लाख रुपये की एफडी और बैंकिंग इंवेस्टमेंट है। मंगल पाण्डेय के पास 240 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 680 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी है। मंत्री के पास रायफल व दिल्ली में फ्लैट है। उनकी पत्नी के पास पटना में फ्लैट है। साइंटिफिक एंड स्पोटर्स में उनकी 50 फीसदी की हिस्सेदार है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस