लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता पर बोले नीतीश कुमार - हमारी इच्छा यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल एकजुट हो जाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2023 18:15 IST

विपक्षी एकजुटता को लेकर कांग्रेस से अपील करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हमेशा अपील की है। अभी हाल में हुई दो बैठक में भी हमने इसको लेकर कहा है। इसको लेकर सीपीआई-एमएल की बैठक में भी हमने कहा था और इसके बाद सातों पार्टियों की पूर्णिया में हुई रैली में भी हमने कह दिया है। सभी लोग पॉजिटिव बोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकता पर जारी बहस पर नीतीश ने दिया जवाबकहा- हमारी अपनी कोई ख्वाहिश नहीं हैकहा- हमारी इच्छा यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल एकजुट हो जाएं

पटना: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर अक्सर विपक्षी पार्टियां केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मुखर रहती हैं। अभी हाल ही में देश के 9 विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री को केंद्रीय जांच एजंसियों के दुरुपयोग को लेकर एक पत्र लिखा गया है। सभी 9 दलों की ओर से पत्र पर दस्तखत भी किया गया, लेकिन विपक्षी एकता की मुहीम चलाने वाले नीतीश कुमार इससे अलग रहे। ऐसे में यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों के पत्र पर दस्तखत क्यों नहीं किया? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई मतभेद की बात नहीं है। हम तो सभी के हित में यही चाह रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी अपनी कोई ख्वाहिश नहीं है। कांग्रेस से हमने बराबर अपील की है। हाल में भी दो बार कहा है। हम तो इंतजार कर रहे हैं। बाकी लोग भी सकारात्मक बोल रहे हैं। जो फाइनल करेंगे, उसके बाद ही कुछ होगा। अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग काम करती हैं, इन सब चीजों से हमारा कोई मतलब नहीं है। हम तो रात-दिन काम में सक्रिय रहते हैं। व्यस्त रहते हैं। हमारी इच्छा यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल एकजुट हो जाएं। एक राउंड हमने बात कर ली है। यदा कदा बात होती रहती है। जब होगा तो जाएंगे। छोटी-मोटी चीज के लिए कहां जाने की जरूरत है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हाल ही में समाधान यात्रा के दौरान हमने सभी जिलों में जाकर वहां की समस्या को लेकर जानकारी ली है। उन समस्याओं के निदान को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं। विपक्षी एकजुटता को लेकर कांग्रेस से अपील करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हमेशा अपील की है। अभी हाल में हुई दो बैठक में भी हमने इसको लेकर कहा है। इसको लेकर सीपीआई-एमएल की बैठक में भी हमने कहा था और इसके बाद सातों पार्टियों की पूर्णिया में हुई रैली में भी हमने कह दिया है। सभी लोग पॉजिटिव बोल रहे हैं। बिहार में तो सात दल मिलकर काम कर रहे हैं। यहां कोई दिक्कत नहीं है।

बिहार मे शराबबंदी मॉडल के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ से आई टीम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम से बहुत अच्छे ढंग से बात हुई है। हमने उन्हें 2018 के सर्वे के बारे में बताया कि शराबबंदी लागू होने के बाद 1.64 करोड़ लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। इसके बाद जब हाल में सर्वे कराया तो यह बात सामने आई कि 1.82 करोड़ लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। बिहार में 99 प्रतिशत महिलाएं शराबबंदी के पक्ष में हैं। वहीं, 92-93 प्रतिशत पुरुष शराबबंदी का समर्थन करते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकांग्रेसजेडीयूआरजेडीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर