लाइव न्यूज़ :

बिहार: अपनी ही पार्टी की विधायक पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- जहां जाना चाहें जा सकती हैं

By शिवेंद्र राय | Updated: August 18, 2022 15:53 IST

जेडीयू विधायक बीमा भारती के मंत्री लेशी सिंह को लेकर दिए गए बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गलत बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बीमा भारती को दो बार मंत्री बनाया जा चुका है। अगर वह संतुष्ट नहीं हैं तो जहां जाना चाहें जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधायक बीमा भारती ने दिखाए बागी तेवरपार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दीनीतीश ने कहा, जहां जाना चाहें जा सकती हैं

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के कारण नीतीश कुमार की पार्टी के कुछ विधायक नाराज भी हैं। जदयू विधायक बीमा भारती ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर अपनी नाराजगी खुलकर जताई है। बीमा भारती ने अपनी पार्टी की सहयोगी और पांच बार की विधायक लेशी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाए जाने पर कटाक्ष किया है। 

बीमा भारती ने कहा, "मैं केवल जदयू विधायक लेशी सिंह को मंत्री बनाए जाने परेशान हूं। उन्हें हमेशा कैबिनेट में चुना जाता है। मुख्यमंत्री उनमें क्या देखते हैं? वह बार-बार अपने क्षेत्र की गलत घटनाओं में शामिल होती है, इससे पार्टी की बदनामी होती है। हमें क्यों नहीं सुना जाता है? क्या इसलिए कि हम पिछड़ी जाति से हैं?" जदयू विधायक बीमा भारती ने आगे कहा, "अगर उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो मैं पार्टी से इस्तीफा दे दूंगी। अगर उनके खिलाफ मेरा आरोप गलत है तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगी।"

बीमा भारती के बगावती तेवर पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मिलने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि  बीमा भारती ने जो भी बयान दिया है वो बहुत गलत है और मुझे आश्चर्य है कि वह ऐसे बयान दे रही हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा,  "मैं उनसे मिलूंगा और इस पर चर्चा करूंगा। उन्हें 2014 और 2019 में दो बार मंत्री बनाया जा चुका है,पार्टी ने उन्हें भी मौका दिया था। अगर वह नहीं मानीं तो वे जहां जाना चाहें वहां जा सकती हैं। कैबिनेट में सीमित जगह होती है और सभी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है।"

नीतीश कुमार से पत्रकारों ने चर्चा में चल रहे कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बारे में भी पूछा। इस पर नीतीश ने कहा कि हम लोग इस मामले को देख रहे हैं। बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे जंगलराज की वापसी के आरोप पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जरूरत पड़ने पर एक-एक बात का जवाब देंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप