लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेता के बयान पर जताई नाराजगी, कहा-कुछ लोगों की बोलते रहने की आदत होती है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2023 16:24 IST

बलियावी ने कहा था कि यदि पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30 फीसदी मुसलमानों को जगह दी जाए। बलियावी के बयान पर जब मीडिया ने नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी हमसे वो सब मत पूछिए। लोगों को कुछ-कुछ बोलने की आदत होती है। इस संबंध में बलियावी से बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम रसूल बलियावी से उनकी हा पार्टी जदयू नाराजसेना में 30 प्रतिशत मुसलमानों को भर्ती करने की बात कही थीनीतीश कुमार बोले- कुछ लोगों की बोलते रहने की आदत होती है

पटना: जदयू के पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सेना के शौर्य सवाल उठाये जाने से राजनीति गर्मा गई है। बलियावी ने कहा था कि यदि पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30 फीसदी मुसलमानों को जगह दी जाए। बलियावी के इस बयान की सभी दल निंदा कर रहे हैं और अब खुद जदयू उनके बयान को गलत ठहरा रही है।

इसबीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कुछ लोगों की बोलते रहने की आदत होती है। उन्होंने कहा कि वह बलियावी से बाद में बात करेंगे। समाधान यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका पूरा ध्यान लगातार क्षेत्र में है। वे अभी क्षेत्र में घूम रहे हैं। एक-एक चीजों को देख हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे है। समाधान यात्रा के बाद नई नीति भी बनाएंगे। बलियावी के बयान पर जब मीडिया ने उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी हमसे वो सब मत पूछिए। लोगों को कुछ-कुछ बोलने की आदत होती है। इस संबंध में बलियावी से बात करेंगे।

वहीं गुलाम रसूल बलियावी अपने बयान पर डटे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है। बलियावी ने बताया कि उन्होंने अपनी सेना, सेना के जज्बे और सम्मान का कही कोई अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैंने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ता में बने लोगों से सवाल किया है। मेरा सवाल उनसे है जो आज के डेट में चीन का नाम लेने में भय खाते हैं। मेरा सवाल उनसे है जो अपने हर जुर्मों पर पर्दा डालने के लिए सेना का सहारा लेते है। ये भगौड़े लोग हैं जो सेना की वर्दी में अपना चेहरा छिपाना चाहते हैं और भारतीय सेना का अपमान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुलाम रसूल बलियावी लगातार विवादास्पद बयान दें रहे हैं। पहले उन्होंने शहर को कर्बला बनाने की बात कही और अब भारतीय सेना की तुलना गाजर मूली से कर उन्हें अपमानित करने का काम कर रहा है। अब बीते रविवार को नवादा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योग गुरु रामदेव बाबा और बाबा बागेश्वर पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव का पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन है वे भारतीय नहीं हैं। इस मामले की जांच की जाए और उनकी संपत्ति की भी जांच हो।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारभारतीय सेनाजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष