लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना को लेकर साथ आएंगे नीतीश और तेजस्वी! केंद्र नहीं माना तो बिहार सरकार खुद उठा सकती है कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2021 18:05 IST

चर्चा है कि केंद्र सरकार अगर जातीय आधार पर जनगणना कराने को तैयार हो जाती है तो ठीक है, वरना नीतीश बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। चर्चा है कि केंद्र के नहीं मानने पर नीतीश बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराएंगे। नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अपनी बात रख दी है।

पटनाः बिहार में जातीय आधार पर जनगणना का मामला गरमाता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है। हालांकि चर्चा है कि केंद्र सरकार अगर जातीय आधार पर जनगणना कराने को तैयार हो जाती है तो ठीक है, वरना नीतीश बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराएंगे। नीतीश कुमार ने गुरुवार को ही कह दिया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जातीय जनगणना के मसले पर अपनी बात रख दी है।

इस बीच, जदयू सांसद सुनील कुमार सिंह पिंटू ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार जातीय आधार पर जनगणना नहीं करवाती है तो सूबे की सरकार राज्य में खुद ये काम करवाएगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का वक्त मिलने के बाद ही आगे बात बढेगी। उन्होंने कहा कि जदयू के अंदर नीतीश कुमार का स्टैंड बिल्कुल साफ है। नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं को कह चुके हैं कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना के लिए तैयार नहीं होती है तब भी राज्य सरकार इसे कराएगी। 

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के नेताओं को स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि हम केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराए जाने की मांग रखेंगे। अगर केंद्र सरकार मान जाती है या कोई संशोधन लाकर राज्य सरकारों को जातीय जनगणना कराने का अधिकार दे देती है तो इसका स्वागत होगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तब भी राज्य सरकार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराएगी। जदयू सांसद ने कहा कि यह फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना है कि राज्य में जातीय जनगणना कब और कैसे होगी? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों नेता जल्द ही एक दूसरे से मिलने वाले हैं, जिसके बाद बिहार को लेकर एक बड़ा फैसला किया जाएगा।

जदयू सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार के तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता एक साथ नजर आएंगे। जातिगत जनगणना को लेकर बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकता है. इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव, बिहार भाजपा के नेता और तमाम विपक्ष पार्टियां जैसे माले, कांग्रेस के भी लोग मौजूद होंगे। 

यहां बता दें कि जातीगत जनगणना कराने को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर यह मांग रखी थी कि बिहार के सभी दलों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्यमंत्री स्वयं करें। 30 जुलाई को विपक्षी सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा था। उसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे पीएम को पत्र लिखकर समय मांगेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी अगर नीतीश कुमार को मुलाकात के लिए समय देते हैं या बात करते हैं तो जातीय जनगणना पर फंसा पेंच सुलझ सकता है। अगर केंद्र सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई तब भी नीतीश ने फैसला तो कर ही रखा है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू