लाइव न्यूज़ :

बिहारः विवादों में घिरीं नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल, वीर कुंवर सिंह पर दिया बयान, करणी सेना ने जलाया पुतला, सासाराम कोर्ट में परिवार वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2020 18:47 IST

बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल अपने हालिया बयान को लेकर घिर गईं हैं, करणी सेना सहित कई लोगों ने पुतला फूंका. मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देशीला मंडल ने कहा कि मेरा इरादा कहीं से भी किन्ही के भावनओं को ठेंस पहुंचाने का नहीं था. मेरे दिल में वीर कुंवर सिंह के प्रति असीम श्रद्धा है.

पटनाः बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल के द्वारा वीर कुंवर सिंह पर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. शीला मंडल मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं.

स्वतंत्रता सेनानी बाबूवीर कुंवर सिंह पर उन्होंने बीते दिन गलत बयानबाजी की, जिसको लेकर सासाराम में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जबकि करणी सेना ने आज परिवहन मंत्री का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की.

इस दौरान करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार परिवहन मंत्री को बर्खास्त नहीं करते हैं तबतक करणी सेना चुप नहीं बैठेगी और लगातार आंदोलन जारी रखेगी.  उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह और स्वतंत्रता सेनानी की कोई जाति नहीं होती है. वह सभी के लिए पूजनीय और आदरणीय होते हैं.

मंत्री द्वारा इस तरह का बयान देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है

उन्होंने कहा की ऐसे में किसी मंत्री द्वारा इस तरह का बयान देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. मंत्री का बयान समाज को बांटने वाला है. करणी सेना मुख्यमंत्री से तत्काल उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करती है और जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होगी. तब तक करणी सेना प्रदर्शन और आंदोलन करती रहेगी.

इधर आज सासाराम कोर्ट में परिवहन मंत्री शीला मंडल के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है.  सासाराम के भैसही के रहने वाले अखिलेश कुमार ने यह परिवाद पत्र दायर किया है. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सीतामढी में गुरुवार को शीला मंडल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि "एक हाथ कट जाने पर राजपूतों के वीर कुंवर सिंह की इतनी वाहवाही हुई कि आज सभी लोग उनको जानते हैं. किताबों में उनके बारे में पढाया जाता है, लेकिन सीतामढ़ी के शहीद रामफल मंडल को कोई नहीं जानता."

अति पिछड़ा जाति के लोगों के गुणों को दबा दिया जाता था

यहां बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री शीला मंडल ने इस मामले को जाति से जोड़ते हुए यह भी कहा था कि "रामफल मंडल शहीद हुए, अपनी जान की कुर्बानी दी लेकिन उनको उतना सम्मान नहीं मिला, जितना वीर कुंवर सिंह को मिला. इतना ही नहीं शीला मंडल ने सीतामढ़ी में यह भी कहा था कि "अति पिछड़ा जाति के लोगों के गुणों को दबा दिया जाता था.

मुझे रामफल मंडल के परिवार को देखकर दुख होता है. यदि वे दूसरे वर्ग से होते तो आज इनके भी बच्चे बडे़-बडे़ पदों पर होते." ऐसे में मंत्री शीला मंडल के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों ने कडी आपत्ति जताई थी. जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है और कहा है कि मेरा उदेश्य किसी ठेंस पहुंचना नहीं था.

उन्होंने कहा कि "मैंने शहीद रामफल मंडल के आवास पर वीर कुंवर सिंह के बारे में बयान दिया था. उस बयान पर आपत्ति आई है, जबकि मेरा इरादा कहीं से भी किन्ही के भावनओं को ठेंस पहुंचाने का नहीं था. मेरे दिल में वीर कुंवर सिंह के प्रति असीम श्रद्धा है. मेरे उस बयान से जिनकी भी भावना को ठेंस पहुंची है, उनके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं."

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे