लाइव न्यूज़ :

बिहार में हड़ताली शिक्षकों पर नीतीश सरकार ने लिया एक्शन: दो जिलों में 610 शिक्षकों को किया गया निलंबित, 314 पर FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 29, 2020 20:01 IST

बिहार में कर्तव्यहीनता और मूल्यांकन कार्य बाधित करने को लेकर दो जिलों में 610 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 314 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हड़ताली शिक्षकों पर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.कार्य बाधित करने को लेकर दो जिलों में 610 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है

बिहार में हड़ताली शिक्षकों पर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों को महंगा पड़ने लगा है. कर्तव्यहीनता और मूल्यांकन कार्य बाधित करने को लेकर दो जिलों में 610 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 314 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज में निलंबित 118 शिक्षकों पर कर्तव्यहीनता और मूल्यांकन कार्य को बाधित करने का आरोप लगा कर निलंबित किया गया है. वहीं बेगूसराय में 178 नियोजित शिक्षकों को निलंबित किया गया है. साथ ही, वित्तरहित 314 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है. इधर, पटना में 70 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उन पर निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. 

वहीं, बेगूसराय में कुल 492 शिक्षकों पर एक्शन लिया गया है. इसमें 178 नियोजित और वित्त रहित कॉलेजों के 314 शिक्षक शामिल हैं. 314 शिक्षकों पर मामला दर्ज करने के लिए थाने को आवेदन दिया गया है. शिक्षकों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप लगा गया है. वहीं यह भी निर्णय लिया गया है कि केंद्रों पर वित्तरहित सभी गैर हाजिर शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यहां बता दें कि बिहार में सभी शिक्षक हड़ताल पर चले गये हैं, जिसके चलते शिक्षण कार्य बाधित हो गया है. ऐसे में अब सरकार सख्त कदम उठाने लगी है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत