लाइव न्यूज़ :

बिहार में हिंसा के बाद गिरफ्तारी पर औवेसी के निशाने पर नीतीश सरकार, बोले- "सिर्फ मुस्लिम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा"

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2023 14:55 IST

बिहार के सासाराम, नालंदा में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तारी को लेकर राज्य में सियासत काफी गर्म हो गई है। नीतीश सरकार की कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा सवाल खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हिंसा के बाद हुई गिफ्तारी पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल असदुद्दीन ओवैसी ने कहा बिहार में केवल मुस्लिमों लोगों पर कार्रवाई हो रही है बिहार में रामनवमी के अवसर पर कई जिलों में हुई थी हिंसा

नई दिल्ली: बिहार में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद सियासत तेज हो गई है। नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

सोमवार को एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "नीतीश कुमार और राजद की सरकार हिंसा को रोकने में नाकामयाब रही है।" 

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि हिंसा के बाद अभी तक मुआवजा देने की बात नहीं हुई न ही पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया। इसके बजाय इफ्तार पार्टी की जा रही है और खजूर खाए जा रहे हैं। 

केवल मुस्लिमों को हिरासत में लिया जा रहा 

बिहार में हिंसा के आरोपों में हो रही कार्रवाई पर ऐतराज जताते हुए ओवैसी ने कहा, "बिहार में बड़ी तादात में मुस्लिम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। सासाराम में जिनके घरों को लूटा गया आप उन्हें ही बुलाकर निशाना बना रहे हैं, हिरासत में ले रहे हैं। उन्हें 10-10 घंटे थाने में बैठा रहे हैं।"

फर्जी वीडियो मामले में 15 एफआईआर दर्ज 

गौरतलब है कि नालंदा और सासाराम में सांप्रदायिक तनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और संदेश प्रसारित किया जा रहा था। ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया गया है, जिसने मामले में 15 लोगों को खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

वहीं, हिंसा फैलाने के आरोप में अभी तक 140 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बिहार में हिंसा के बाद से ही कार्रवाई जा रही है और अभी भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनीतीश कुमारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील