लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं, नीतीश सरकार के फैसले से अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2023 16:40 IST

ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं बजट सत्र को कहीं जल्द खत्म कराने की तैयारी यो नही है? गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। सरकार ने फैसला लिया है कि सदन में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी। जबकि विधानमंडल के सत्र का वक्त अभी बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा का बजट सत्र को लेकर उठ रहे हैं सवालगृह विभाग के बजट को लेकर चर्चाएं जारीपेश नहीं किया गया है गृह विभाग का बजट

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या जल्द खत्म कराना चाह रहे हैं? राज्य और देश में जारी नई सियासी गहमा-गहमी के बीच कहीं नीतीश कुमार कुछ नया खेल तो नही खेलना चाहते है? इस प्रकार के कई सवालों पर सियासी गलियारों में चर्चाएं चलने लगी हैं। दरअसल, विधानमंडल में पेश किया जाने वाले गृह विभाग के बजट को इसबार गिलोटिन में डाल दिया गया है। सरकार ने फैसला लिया है कि सदन में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी। जबकि विधानमंडल के सत्र का वक्त अभी बाकी है।

ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं बजट सत्र को कहीं जल्द खत्म कराने की तैयारी यो नही है? गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। विभाग के बजट पर उस विभाग के मंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन अब जबकि गृह विभाग के बजट को गिलोटिन में डाल दिया गया है, ऐसे में इसपर चर्चा भी नही होगी और मुख्यमंत्री जवाब भी नही देंगे। जबकि सदन में मुख्यमंत्री बोलने का कोई मौका गंवाते नही  हैं। ऐसे में सरकार ने जो फैसला लिया है, उससे कई सवाल उठ खडा हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार सहित पूरे देश में भारी सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। रोज नये सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में सियासत कब किस करवट बैठेगी, इसको लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। वैसे भी नीतीश कुमार को "पलटू चाचा" के नाम से जाना जाता है। हालांकि अभी इसकी कोई संभावना दिखाई नही दे रही है कि भाजपा फिर से नीतीश कुमार को गले लगा ले। लेकिन राजनीति के जानकारों का कहना है कि सियासत में संभानाओं का द्वार हमेशा से खुला रहता है। ऐसे में कहीं भी कुछ भी संभव हो सकता है।

वहीं बीते राज्य सरकार ने गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं करने का रास्ता निकाला। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलायी गई। उसमें फैसला लिया गया कि गृह विभाग का बजट गिलोटिन कराया जायेगा। अर्थात बिना चर्चा के मतदान कराकर बजट पास करा लिया जायेगा। संभव है कि जल्दी-जल्दी और कुछ विभागों का बजट गिलोटिन करा लिया जाये। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा के लंबे कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि गृह विभाग के बजट पर बहस नहीं हो रही है। यह सरकार बहस से भाग रही है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?