लाइव न्यूज़ :

विधानपरिषद में राजद सदस्य के बार-बार टोका टोकी करने पर नीतीश भडके

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:50 IST

Open in App

पटना, आठ मार्च बिहार विधानपरिषद में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान मुख्य विपक्षी दल राजद के सदस्य सुबोध कुमार के बार बार टोका टोकी करने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भडक गए और उनसे सख्त लहजे में कहा कि पहले नियम सीखिए, उसके बाद बोलिए।

सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान राजद सदस्य मोहम्मद फारूक ने अपने एक तारांकित प्रश्न का ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्टि नहीं मिलने पर एक पूरक प्रश्न किया। मंत्री के जवाब देने के क्रम में सुबोध कुमार खड़े होकर उनकी तरफ से सवाल करने लगे।

इस पर मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए सुबोध कुमार से कहा, ‘‘जो सदस्य प्रश्न करते हैं पहले उनके प्रश्नों का उत्तर दिया जाता है, तब दूसरे सदस्य प्रश्न कर सकते हैं । पहले उत्तर सुनिए और फिर उसके बाद सदन के सभापति से अनुमति लेकर पूरक प्रश्न पूछिए ।’’

सुबोध के यह कहे जाने पर किसी प्रश्न को लेकर पूछे गए सभी पूरक प्रश्न का एक ही जवाब दिया जाता रहा है, नीतीश ने उनसे कहा, ‘‘आप जरा नियम जानें। ’

सुबोध के यह कहे जाने पर कि वे नियम जानते हैं, नीतीश भडक गए और उनसे कहा, ‘‘बैठिए, नियम जानिए’’।

मुख्यमंत्री ने सदन मौजूद राजद के वरिष्ठ सदस्यों से कहा, ‘‘आप बताते क्यों नहीं ।...’’

सुबोध के लगातार बीच में बोलने पर उन्हें फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अरे हम बोल रहे हैं बीच में बोलिएगा क्या । यह भी कोई तरीका है । आप सुनेंगे नहीं कुछ ।’’

मुख्यमंत्री ने पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की ओर मुखिातिब होकर कहा, ‘‘सभापति महोदय आपसे हम कहेंगे इन्हें यह:नियमः बता दिया जाना चाहिए ।’’

उन्होंने सुबोध की ओर मुखातिब होकर कहा, ‘‘आप प्रश्न पूछें । आपसे कोई दिक्कत थोडे ही है, पर पहले प्रश्नकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब सुन लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो