लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे हैं नितिन नवीन, पार्टी ने की स्वागत की भव्य तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2025 16:29 IST

पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशाल स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है।

Open in App

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार मंगलवार को पटना आ रहे नितिन नवीन के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। नितिन नवीन के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय और मिलर स्कूल मैदान तक पूरा मार्ग भगवा झंडों, बैनर और पोस्टरों से सज गया है। पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशाल स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है।

बता दें कि दोपहर 12:30 बजे पटना हवाई अड्डा पर नितिन नवीन के पहुंचते ही उनके स्वागत कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। स्वागत में एक दर्जन से अधिक हाथी और घोड़े, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार, ढोल-नगाड़े और भव्य सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी। हजारों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता काफिले के आगे-आगे चलेंगे, जिससे यह रोड शो ऐतिहासिक रूप लेगा। एयरपोर्ट से लेकर पूरे मार्ग को झंडा, बैनर, पोस्टर और भव्य स्वागत मंचों से सजाया गया है। पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा और मंचीय स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। रोड शो के दौरान नितिन नवीन सबसे पहले शेखपुरा मोड़ होते हुए राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे पंचमुखी हनुमान की पूजा-अर्चना करेंगे। 

इसके बाद काफिला पुनाईचक मार्ग से होते हुए पटना हाई कोर्ट के समीप डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। इसके बाद आयकर गोलंबर पहुंचकर वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रोड शो का समापन मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल अभिनंदन समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। पटना महानगर की सभी विधानसभा इकाइयों, मोर्चों, मंचों और प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग स्वागत मंच बनाए गए हैं। 

कार्यक्रम की खास आकर्षण बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली झांकियां होंगी, जिनमें राज्य की लोककला, परंपरा और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रोड शो केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रदर्शन भी होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

टॅग्स :Nitin NabinबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन