दिग्विजय सिंह को नितिन गडकरी ने किया माफ, वापस लिया आपराधिक मानहानि केस

By पल्लवी कुमारी | Published: May 29, 2018 07:44 PM2018-05-29T19:44:21+5:302018-05-29T19:44:21+5:30

दिग्विजय सिंह ने नितिन गडकरी पर सांसद अजय संचेती के साथ बिजनेस लिंक के आरोप लगाए थे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित कराने के लिए गडकरी ने 490 करोड़ रुपये लिए थे।

Nitin Gadkari withdraws defamation case against Congress' Digvijay Singh after he expressed regret | दिग्विजय सिंह को नितिन गडकरी ने किया माफ, वापस लिया आपराधिक मानहानि केस

दिग्विजय सिंह को नितिन गडकरी ने किया माफ, वापस लिया आपराधिक मानहानि केस

नई दिल्ली, 29 मई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के माफी मांगने के बाद आपराधिक मानहानी केस वापस ले लिया है। दोनों मंत्रियों ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में संयुक्त आवेदन कर केस वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने आज 29 मई को स्वीकार कर लिया है।

संयुक्त याचिका में कहा गया है , ‘‘ हाल ही में , प्रतिवादी (सिंह) और शिकायतकर्ता (गडकरी) ने मुलाकात की और निजी बातचीत में वे इस बात पर सहमत हुए हैं कि कभी - कभी राजनीति उत्तेजना में ऐसे बयान दे दिए जाते हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इसलिए , बड़े सार्वजनिक हित में , वे इस मुकदमे को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। ’’

अदालत ने गडकरी को अपनी शिकायत वापस लेने की अनुमति दे दी और कहा कि मामला सौहार्दपूवर्क सुलझाया लिया गया है और दोनों नेता इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।



यह मामला 2012 का है। जब दिग्विजय सिंह ने नितिन गडकरी पर सांसद अजय संचेती के साथ बिजनेस लिंक के आरोप लगाए थे दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित कराने के लिए गडकरी ने 490 करोड़ रुपये लिए थे। इस आरोप के बाद नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। गडकरी ने अपनी याचिका में कहा था कि सिंह ने जनता में उनकी छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता ने आरोपों से इंकार कर दिया था कि उन्होंने भाजपा नेता की छवि खराब की है।

Web Title: Nitin Gadkari withdraws defamation case against Congress' Digvijay Singh after he expressed regret

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे