लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव खर्च में गडकरी सबसे आगे, कांग्रेस के पटोले दूसरे नंबर पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2019 08:24 IST

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए भले ही एक अरसा हो गया है लेकिन उसका हिसाब-किताब जारी है. कहा जा रहा है कि यह अब तक का सर्वाधिक खर्चीला चुनाव है. नागपुर संसदीय सीट से कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 29 ने चुनाव विभाग को चुनाव खर्च का ब्यौरा दिया हैै.

Open in App
ठळक मुद्देसभी उम्मीदवारों ने कुल 1 करोड़ 75 लाख 17 हजार रु. खर्च किए है. गडकरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने चुनाव में कुल 44 लाख 88 हजार 041 रु. खर्च किए

लोकसभा चुनाव में नागपुर संसदीय सीट से सर्वाधिक खर्च भाजपा के उम्मीदवार नितिन गडकरी ने किया. उनके ठीक पीछे कांगे्रस उम्मीदवार नाना पटोले दूसरे स्थान पर हैं. दोनों में भले ही मतों का अंतर दो लाख से अधिक हो लेकिन खर्च में केवल 80 हजार का अंतर है.

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए भले ही एक अरसा हो गया है लेकिन उसका हिसाब-किताब जारी है. कहा जा रहा है कि यह अब तक का सर्वाधिक खर्चीला चुनाव है. नागपुर संसदीय सीट से कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 29 ने चुनाव विभाग को चुनाव खर्च का ब्यौरा दिया हैै.

सभी उम्मीदवारों ने कुल 1 करोड़ 75 लाख 17 हजार रु. खर्च किए है. गडकरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने चुनाव में कुल 44 लाख 88 हजार 041 रु. खर्च किए जबकि कांग्रेस के नाना पटोले ने 44 लाख 3 हजार 515 रु. खर्च किए. बसपा के मोहम्मद जमाल ने 31 लाख 75 हजार 934 रु. जबकि वंचित बहुजन आघाड़ी के सागर डबरासे ने 25 लाख 39 हजार 536 रु. एवं बीआरएसपी के अधि. सुरेश माने ने 10 लाख 36 हजार 770 रुपए खर्च करने का हिसाब दिया है.

रामटेक में गजभिये खर्च में आगे रामटेक संसदीय सीट से शिवसेना के उम्मीदवार कृपाल तुमाने ने बाजी मारते हुए कांग्रेस के किशोर गजभिये को पटखनी दी लेकिन खर्च के मामले में गजभिये आगे रहे. उन्होंने 34 लाख 61 हजार रु. खर्च किए जबकि तुमाने ने 22 लाख 77 हजार 399 रु. खर्च किए. बसपा के सुभाष गजभिये 7 लाख 3 हजार 626 रु. के खर्च के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

टॅग्स :नितिन गडकरीलोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष