लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्टॉकहोम रवाना हुए नितिन गडकरी

By भाषा | Updated: February 16, 2020 22:43 IST

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि गडकरी ‘तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सड़क सुरक्षा सम्मेलन’ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 और 20 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन का मकसद सड़क सुरक्षा को वैश्विक मुद्दा बनाना और सुरक्षित सड़कों के बारे में वैश्विक समुदाय को नए सिरे से सोचने के लिए प्रेरित करना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को स्टॉकहोम रवाना हो गए।इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश 2030 तक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक रुपरेखा तैयार करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को स्टॉकहोम रवाना हो गए। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश 2030 तक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक रुपरेखा तैयार करेंगे।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि गडकरी ‘तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सड़क सुरक्षा सम्मेलन’ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 और 20 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन का मकसद सड़क सुरक्षा को वैश्विक मुद्दा बनाना और सुरक्षित सड़कों के बारे में वैश्विक समुदाय को नए सिरे से सोचने के लिए प्रेरित करना है।

भारत, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों समेत अधिकतर विकासशील देशों के द्वारा सड़क सुरक्षा विशेषकर दोपहिया वाहनों की अधिक दुर्घटनाओं तथा कुछ विशिष्ट मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

इस सम्मेलन का लक्ष्य इन मुद्दों के समाधान के लिए दुनियाभर में प्रचलित सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों को अपनाने पर जोर देना है। इन देशों में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले या मरने वालों की एक बड़ी संख्या उनकी है जो मोटर चालित या गैर-मोटर चालित दोपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने सड़क सुरक्षा को भी स्वस्थ विकास के लक्ष्यों में शामिल किया है। उसने इसके साथ ही वैश्विक समुदाय से इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता की प्रतिपुष्टि करने की अपील भी की है।

वर्ष 2015 में दूसरे उच्च स्तरीय वैश्विक यातायात सुरक्षा सम्मेलन में गडकरी ने भी भारत की ओर से ‘ब्रासीलिया घोषणा’ पर हस्ताक्षर किए हैं।

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर