लाइव न्यूज़ :

एनआईआरएफ रैंकिंग : जेएनयू को भारत में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ)-2021 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया को छठा स्थान प्राप्त हुआ है।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एनआईआरएफ का छठा संस्करण जारी किया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 12वें स्थान पर चला गया जबकि गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की रैंकिंग में 16 अंकों का सुधार हुआ है।

पिछले वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय को 11वां स्थान प्राप्त हुआ था। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय की रैंकिंग 45वें स्थान से बेहतर होकर इस वर्ष 42वीं हो गयी।

संपूर्ण संस्थाओं की श्रेणी में जवाहरलाल नेहरू विश्विवद्यालय ने रैंकिंग में नौवां स्थान प्राप्त किया है जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया को 13वां तथा दिल्ली विश्वविद्यालय को 19वां स्थान प्राप्त हुआ है।

चिकित्सा संस्थाओं की श्रेणी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली को प्रथम स्थान मिला। कॉलेजों की श्रेणी में नयी दिल्ली स्थित मिरांडा हाउस को प्रथम, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ तथा सेंट स्टीफेंस कॉलेज को आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम