लाइव न्यूज़ :

'मेरे भी कुछ अधिकार हैं', अदालत में रो पड़ीं में निर्भया की मां

By भाषा | Updated: February 13, 2020 07:23 IST

न्यायाधीश द्वारा चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता को वकील मुहैया कराए जाने के बाद पीड़िता की मां कहा, ‘‘मेरे भी कुछ अधिकार हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता की मां मामले के चार दोषियों के लिए ताजा ‘मौत के वारंट’ की मांग निचली अदालत से करते हुए बुधवार को रो पड़ीं और बाद में अदालत परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। न्यायाधीश द्वारा चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता को वकील मुहैया कराए जाने के बाद पीड़िता की मां कहा, ‘‘मेरे भी कुछ अधिकार हैं।’’

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता की मां मामले के चार दोषियों के लिए ताजा ‘मौत के वारंट’ की मांग निचली अदालत से करते हुए बुधवार को रो पड़ीं और बाद में अदालत परिसर में ही धरने पर बैठ गईं।

न्यायाधीश द्वारा चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता को वकील मुहैया कराए जाने के बाद पीड़िता की मां कहा, ‘‘मेरे भी कुछ अधिकार हैं।’’

गुप्ता के पिता ने अदालत से अनुरोध किया था कि फिलहाल उनके बेटे के पास कोई वकील नहीं है, इस पर न्यायाधीश ने उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) से एक वकील मुहैया कराया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने पीड़िता की मां को दिलासा देते हुए कहा, ‘‘यहां प्रत्येक वकील, यह पूरी प्रक्रिया आपको न्याय देने के लिए है।’’

अदालत में मौजूदा पीड़ित मेडिकल की छात्रा के पिता ने कहा कि पवन गुप्ता को अब वकील मुहैया कराना हमारे (पीड़िता के माता-पिता) साथ अन्याय है। सुनवाई के बाद आशा देवी पटियाला हाउस के बाहर ही चारों दोषियों की फांसी में हो रही देरी को लेकर जारी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की किसी भी अदालत में कोई अपील लंबित नहीं है... मैं उच्चतम न्यायालय से अपील करती हूं कि वह मौत का वारंट जारी करे क्योंकि यह अदालत (निचली अदालत) ऐसा करने की मंशा नहीं रखता।’’

उन्होंने कहा कि अब वह निराश हो रही हैं। पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा, अक्षय कुमार और मुकेश कुमार सिंह को फांसी देने की मांग करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, ‘‘हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं। मैं बलात्कार पीड़िताओं को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन आज मैं स्वयं निराश हूं।’’

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस