लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषी पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सहायता वकील से मिलने से किया मना, बचे हैं अभी दो लीगल उपाय

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 22, 2020 11:28 IST

नए मृत्यु वारंट के मुताबिक, दोषियों को 3 मार्च को फांसी दी जानी है। ऐसी खबरें हैं कि नया मृत्यु वारंट जारी होने के बाद से चारों दोषी घबराए हुए हैं और उन्होंने खाना-पीना कम कर दिया। वे किसी से बात नहीं कर रहे हैं और जेल अधिकारियों से अभद्रता से पेश आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया मामले के चारों दोषियों में से एक पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सहायता वकील रवि काजी से मिलने से मना कर दिया है।चारों दोषियों में से पवन गुप्ता ने अभी दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं की है।

निर्भया मामले के चारों दोषियों में से एक पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सहायता वकील रवि काजी से मिलने से मना कर दिया है। दिल्ली की अदालत द्वारा चारों दोषियों के लिए नया मृत्यु वारंट जारी होने के बाद दोषियों का बर्ताव में काफी बदलाव आया है। चारों दोषियों में से पवन गुप्ता ने अभी दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं की है। 

नए मृत्यु वारंट के मुताबिक, दोषियों को 3 मार्च को फांसी दी जानी है। ऐसी खबरें हैं कि नया मृत्यु वारंट जारी होने के बाद से चारों दोषी घबराए हुए हैं और उन्होंने खाना-पीना कम कर दिया। वे किसी से बात नहीं कर रहे हैं और जेल अधिकारियों से अभद्रता से पेश आ रहे हैं। 

वहीं, मामले के एक और दोषी विनय शर्मा ने बीते रविवार को जेल की कोठरी में सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। हालांकि, जेल प्रशासन के मुताबिक दोषी को मामूली चोट आई थी, जिसका इलाज कर दिया गया लेकिन उसके वकील ने उसके बेहतर इलाज के लिए अदालत का रुख किया था। 

इस बाबत अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जवाब मांगा दोषी की हालत को लेकर जवाब मांगा है। दोषी के वकील ने अदालत में कहा था कि उसका मुवक्किल  मानसिक बीमारी, शिजोफ्रेनिया और सिर तथा हाथ की चोट से पीड़ित है और उसे बेहतर इलाज की जरूरत है। 

सुनवाई के दौरान अभियोजन ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह विचार योग्य नहीं है। विनय के वकील ने अदालत को बताया था कि दोषी अपनी मां सहित अन्य लोगों को नहीं पहचान पा रहा है। याचिका में दावा किया गया है कि विनय के वकील जब उसके परिवार के सदस्यों के आग्रह पर उससे मिलने जेले पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दोषी के सिर में गहरी चोट लगी थी, हड्डी टूटने की वजह से उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था और वह ‘‘पागलपन’’, ‘‘मानसिक बीमारी’’ और ‘‘शिजोफ्रेनिया’’ से पीड़ित था। 

इसमें यह भी दावा किया गया है कि विनय लंबे समय से ठीक से नहीं सोया है और दवाओं पर निर्भरता की वजह से उसे वरिष्ठ मनोचिकित्सक के पास भेजा गया था। 

अदालत ने 17 फरवरी को चारों दोषियों-मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय और अक्षय कुमार की मौत की सजा पर अमल के लिये नया मृत्यु वारंट जारी किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली गैंगरेपकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब