लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी की जब्त की गई महंगी घड़ियों, हैंडबैग, कारों और कलाकृतियों की नीलामी होगी, जानिए डेट

By भाषा | Updated: January 21, 2020 20:09 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने नीलामी की जिम्मेदारी सैफरनआर्ट नीलामी घर को दी है। पहली नीलामी मुंबई में 27 फरवरी को होगी जबकि दूसरी नीलामी 3-4 मार्च को आनलाइन की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवी. एस. गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग और मनजीत बावा की ‘कृष्ण’ पेटिंग शामिल है।अधिकतर हैंडबैग लक्जरी खुदरा ब्रांड ‘हरम’ के ‘बिरकिन’ और ‘केली’ संग्रह के हैं।

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जब्त की गयी महंगी घड़ियों, हैंडबैग, कारों और कलाकृतियों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी का आयोजन सैफरनआर्ट करेगी।

प्रवर्तन निदेशालय ने नीलामी की जिम्मेदारी सैफरनआर्ट नीलामी घर को दी है। पहली नीलामी मुंबई में 27 फरवरी को होगी जबकि दूसरी नीलामी 3-4 मार्च को आनलाइन की जायेगी। नीलामी के लिए रखे जाने वाले सामान में अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेटिंग, एम. एफ. हुसैन की ‘महाभारत’ श्रृंखला में से एक ऑयल पेटिंग, वी. एस. गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग और मनजीत बावा की ‘कृष्ण’ पेटिंग शामिल है।

इसमें शेरगिल और हुसैन की पेटिंग की अनुमानित कीमत 12 से 18 करोड़ रुपये, गायतोंडे की पेटिंग की कीमत सात से नौ करोड़ रुपये और बावा की पेटिंग की कीमत तीन से पांच करोड़ रुपये है। इसके अलावा नीलामी में रखी जाने वाली घड़ियों में एयगर-ला-कोट् मेन्स की ‘रिवर्सो गिरोटोर्बिलन2’ सीमित संस्करण, गेर्राड पेरेगॉक्स मेन्स की ‘ओपेरा वन’ शामिल है। साथ ही 80 से ज्यादा ब्रांडेड हैंडबैग को भी नीलामी में रखा जाएगा।

इसमें अधिकतर हैंडबैग लक्जरी खुदरा ब्रांड ‘हरम’ के ‘बिरकिन’ और ‘केली’ संग्रह के हैं। इस बारे में सैफरनआर्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश वजीरानी ने कहा कि नीलामी में एयगर-ला-कोट् की घड़ियां शामिल हैं जो दुनिया की सबसे ज्यादा लक्जरी घड़ियों में से एक हैं।

वहीं ‘हरम’ के ‘बिरकिन’ और ‘केली’ संग्रह के हैंडबैंग भी अंतरराष्ट्रीय लक्जरी सामान हैं। संग्रहकर्ता और सिलेब्रिटी के बीच इनकी अच्छी मांग है। उन्होंने कहा कि सैफरनआर्ट का 20वां साल ईडी को अपनी सेवाएं मुहैया कराने से शुरू हो रहा है।

हम ईडी के साथ मिलकर नीलामी के लिए सामान के मूल्य तय करने की प्रक्रिया में है। नीलामी में शेरगिल, हुसैन और गायतोंडे जैसे कलाकारों की कृतियां भी शामिल हैं। हम इससे बहुत खुश हैं।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयनीरव मोदीपीएनबी स्कैममुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'