लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश 31 अगस्त को शपथ लेंगे : सूत्र

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:59 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय के नौ नए न्यायाधीशों के 31 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण द्वारा शपथ दिलाए जाने की संभावना है। न्यायालय सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।केंद्र ने नियुक्ति के लिए तीन महिलाओं सहित नौ न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना सहित नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। सूत्रों ने बताया कि नौ नए न्यायाधीशों में से चार विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्हें वहां अपना प्रशासनिक और न्यायिक कार्य पूरा करने के लिए कुछ समय चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी उच्च न्यायालयों में शुक्रवार सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस होता है और न्यायाधीशों को वहां अपना काम पूरा करने के लिए कम से कम एक कार्य दिवस की आवश्यकता है।उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है और अभी 10 पद रिक्त हैं। अगले हफ्ते नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सर्वोच्च अदालत में एक पद रिक्त रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष