लाइव न्यूज़ :

निहंगों का हमला: 11 दिन पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी, CM अमरिंदर सिंह ने ASI के स्वास्थ्य की जानकारी ली

By भाषा | Updated: April 13, 2020 21:31 IST

डीजीपी गुप्ता ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि मामले के सिलसिले में गिरफ्तार सभी 11 लोगों को पटियाला की एक अदालत ने 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सभी 11 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटियाला की एक स्थानीय अदालत ने मामले के सभी 11 आरोपियों को 11 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच 10 दिन में पूरी करने के बाद मामले की त्वरित सुनवायी की मांग करेगी।

चंडीगढ़ःपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को उस एएसआई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जिनका हाथ पटियाला में निहंगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में काट दिया गया था।

इस बीच, पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने मामले के सभी 11 आरोपियों को 11 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच 10 दिन में पूरी करने के बाद मामले की त्वरित सुनवायी की मांग करेगी।

सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हरजीत सिंह (50) की रविवार को चंडीगढ़ में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में सात घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली थी जिसमें डॉक्टरों ने उनका कटा हाथ जोड़ा था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने हरजीत सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि ‘‘पूरे राज्य को उन पर गर्व है।’’ उन्होंने एएसआई से कहा कि उन्हें यदि कोई जरुरत हो तो वह अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों के जरिये उन्हें सूचित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने साथ ही एएसआई को भरोसा दिया कि उन पर किये गए ‘‘क्रूर और अकारण हमले’’ में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा पुलिस बल अपनी जान जोखिम में डालकर इस समय कर्फ्यू लागू करने और जरूरतमंदों को राहत देने के कठिन काम में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि बल पर इस तरह के किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “एएसआई हरजीत सिंह से बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जो ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने जिस विश्वास और साहस के साथ बात की, वह वास्तव में प्रशंसा योग्य है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ रविवार सुबह पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने के बाद निहंगों ने हरजीत सिंह पर हमला कर दिया था और उनका हाथ काट दिया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री ने रविवार को हमले की कड़ी निंदा की थी और चेतावनी दी थी कि कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए राज्य में 23 मार्च से लागू कर्फ्यू का यदि कोई भी व्यक्ति उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे पर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट किया कि इस मामले में 10 दिन में जांच पूरी करके त्वरित सुनवायी के लिए आगे बढ़ेंगे और इस मामले में ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे जिससे दूसरों को सबक मिले। गुप्ता ने कहा कि पीजीआई निदेशक जगत राम ने खुद सोमवार को एएसआई से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मरीज ठीक हो रहे हैं लेकिन आगाह किया कि उनसे मिलने के लिए बहुत से लोग नहीं आयें। अभी केवल उनकी पत्नी को दिन में एक बार उनसे मिलने की अनुमति है।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमरिंदर सिंहपंजाबचंडीगढ़कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया