पालघर जिले में प्रतिबंधित दवा रखने के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 22, 2021 10:32 AM2021-11-22T10:32:21+5:302021-11-22T10:32:21+5:30

Nigerian arrested for possessing banned drug in Palghar district | पालघर जिले में प्रतिबंधित दवा रखने के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

पालघर जिले में प्रतिबंधित दवा रखने के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

पालघर, 22 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में नालासोपारा से एक नाइजीरियाई व्यक्ति को प्रतिबंधित दवा ‘‘एमडी’’ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार को नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके में गश्त करते समय एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका और उसके पास 3 ग्राम एमडी पाया गया।

वह पुलिस को एक नाइजीरियाई के पास ले गया, जिसकी पहचान पुइक ओके के रूप में की गई है। वह वर्तमान में नालासोपारा में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि ओके के पास से 39 ग्राम एमडी बरामद किया। दोनों व्यक्तियों के पास से जब्त की गई कुल 42 ग्राम एमडी की कीमत 3.34 लाख रुपये है।

तुलिंज पुलिस थाना में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nigerian arrested for possessing banned drug in Palghar district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे