लाइव न्यूज़ :

इजराइली दूतावास के पास विस्फोट मामले में जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट मामले में जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

दिल्ली में शुक्रवार शाम को इजराइली दूतावास के पास हल्की तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इजराइली दूतावास के पास विस्फोट मामले में जांच एनआईए को सौंप दिया गया है।’’

उच्च सुरक्षा वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर दूतावास से करीब 150 मीटर की दूरी पर विस्फोट हुआ था जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गयी थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इस आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दोषियों को पकड़ने के लिए अपना पूरा जोर लगा देगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि दोनों नेताओं ने विस्फोट मामले में जांच कर रही भारतीय और इजराइली सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर संतोष व्यक्त किया।

इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में उसके सभी राजनयिक और दूतावास कर्मी सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब