लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में बम विस्फोटों की जांच करेगी एनआईए : मुख्यमंत्री

By IANS | Updated: February 8, 2018 01:28 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने बुधवार को राज्य विधानसभा को बताया कि इस साल इंफाल के उच्च सुरक्षा वाले इलाकों में हुए तीन हैरान कर देने वाले बम विस्फोटों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी।

Open in App

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने बुधवार को राज्य विधानसभा को बताया कि इस साल इंफाल के उच्च सुरक्षा वाले इलाकों में हुए तीन हैरान कर देने वाले बम विस्फोटों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। 15 जनवरी को राजभवन के बगल में सेना कार्यालय के पास पहला ग्रेनेड फटा था। दूसरा विस्फोट कुछ मीटर दूरी पर उसके कुछ ही मिनटों बाद हुआ। विस्फोट में एक महिला घायल हो गई थी। बीरेन ने कहा कि एक उच्च सुरक्षा वाला इलाके होने के साथ साथ सेना कार्यालय में पहरे वाले सिपाही भी मौजूद होते हैं। इंफाल शहर के मध्य पोलो ग्राउंड में सोमवार रात दो और ग्रेनेड फटे, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेनेड की सेफ्टी पिन चारदीवारी में ही पाई गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आशंका है कि ये ग्रेनेड दीवार के बाहर से नहीं फेंके गए। बीरेन ने कहा, "सीसीटीवी फूटेज से यह साबित हो गया कि विस्फोट के समय पोलो ग्राउंड के बाहर लोगों की कोई हलचल नहीं हुई थी। मंगलवार को दोहरे बम विस्फोट में नौ सैनिक घायल हो गए थे।  अज्ञात लोगों ने दीवार के ऊपर से दो हथगोले फेंके, जो असम राइफल के ट्रांजिट कैंप के अंदर फटे। उन्होंने कहा कि यह सरकार की समझ से बाहर है। इन हालातों में हमने एनआईए जांच के लिए उच्च निकाय से संपर्क किया है और वे मान गए हैं।  सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बीरेन ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सेना शिविर में 15 जनवरी को हुए विस्फोट मामले में एनआईए जांच का आग्रह किया है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं