लाइव न्यूज़ :

10 दिन की NIA हिरासत में भेजे गए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी और मसरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 17:01 IST

एनआईए ने 2018 में सईद, एक अन्य आतंकवादी सरगना सैयद सलाउद्दीन और दस कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिये कथित तौर पर धन मुहैया कराने और अलगाववादी गतिविधियों के मामले में चार्जशीट दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कुछ दिनों पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि शब्बीर शाह ने कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए पाक से धन एकत्रित किया था।मसरत आलम भट्ट को जम्मू-कश्मीर की जेल से दिल्ली लाया गया था।

दिल्ली कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी और मसरत आलम भट्ट को 10 दिन  के लिए हिरासत में लेने की इजाजत दे दी है। 14 जून तक इन तीनों से ईडी टेरर फंडिग मामले में पूछताछ करेगी। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल ने ये फैसला सुनाया है। मसरत आलम भट्ट को जम्मू-कश्मीर की जेल से दिल्ली लाया गया था। एनआईए ने 2018 में सईद, एक अन्य आतंकवादी सरगना सैयद सलाउद्दीन और दस कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिये कथित तौर पर धन मुहैया कराने और अलगाववादी गतिविधियों के मामले में चार्जशीट दायर की थी।

ईडी ने कुछ दिनों पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि शब्बीर शाह ने कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए पाक से धन एकत्रित किया था। एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा के सामने आतंकियों को कथित रूप से धन मुहैया कराने के एक दशक पुराने धन शोधन मामले में शाह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह दलील दी थी। शब्बीर इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह और अन्य के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने और धन शोधन के 14 साल पुराने मामले में श्रीनगर स्थित शाह की एक संपत्ति भी जब्त की थी। ईडी ने कहा कि शाह की पत्नी और बेटियों के नाम पर यह संपत्ति है। जब्त संपत्ति की कीमत 25.8 लाख रूपये आंकी गयी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?