लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में शशिकुमार हत्या मामले में एनआईए ने ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हिंदू मुनानी (मोर्चा) के पदाधिकारी सी. शशिकुमार की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को ‘‘मुख्य षड्यंत्रकारी’’ के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

मामले में गिरफ्तार चार अन्य लोगों के खिलाफ एनआईए पहले ही दो आरोपपत्र दायर कर चुकी है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हालिया आरोपपत्र मोहम्मद रफीक हसन उर्फ हसन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं में चेन्नई के पूनामल्ली में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया।

एनआईए ने बताया कि 22 सितंबर 2016 को शशिकुमार की हत्या के कथित मुख्य षड्यंत्रकारी को नौ फरवरी को दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे पर ओमान से पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के बाद नवंबर 2016 में वह फरार हो गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि शशिकुमार हिंदू मुनानी (मोर्चा) के प्रवक्ता थे और स्कूटर से जब वह अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि कोयंबटूर के थुडियालूर थाने में 23 अगस्त 2016 को मामला दर्ज हुआ था।

एनआईए ने बताया कि मामले में सभी पांचों आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई), कोयंबटूर के थे और उन्होंने शशिकुमार से बदला लेने के लिए नगर के सीटीसी मस्जिद में बैठक की थी। शशिकुमार ने सांगानूर में एसडीपीआई के झंडा को हटाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने वहां पर हिंदू मुनानी का झंडा लगा दिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम