लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट के आतंकी माड्यूल की धरपकड़ के लिए एनआईए ने दिल्ली और यूपी में 16 ठिकानों पर मारे छापे, 10 संदिग्ध हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2018 12:15 IST

एनआईए को इस्लामिक स्टेट के संगठन "हरकत उल हरब ए इस्लाम" से जुड़े संदिग्ध आतंकियों की तलाश है। 

Open in App

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 16 ठिकानों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े माड्यूल की धरपकड़ के लिए छापा मारा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एनआईए को इस्लामिक स्टेट के संगठन "हरकत उल हर्ब ए इस्लाम" से जुड़े संदिग्ध आतंकियों की तलाश है। 

टीवी चैनलों के अनुसार एनआईए ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एनआईए ने यूपी के अमरोह के एक मदरसे में छापा मारा और पाँच संदिग्धों को हिरासत में लिया । वहीं दिल्ली के जाफराबाद में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की। 

एनआईए के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि छापेमारी अभी जारी है। पीटीआई के अनुसार "हरकत उल हर्ब ए इस्लाम" इस्लामिक स्टेट का नया संगठन है।

सीरिया और इराक में सक्रिय इस्लामिक स्टेट एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन है। अमेरिकी नेतृत्व में विभिन्न दलों के संयुक्त सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट को सीरिया और इराक में निर्णायक रूप से हरा दिया।

सीरिया और इराक में कमजोर पड़ते कदम के बाद इस्लामिक स्टेट ने भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश की। भारत के संवेदनशीाल इलाके खासकर जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट के निशाने पर है। 

इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी करके हिंदुस्तान में 'जिहाद' की अपील की थी। 

 

टॅग्स :एनआईएआईएसआईएसउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप