लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने तमिलनाडु में आतंकवादी गिरोह का भंडाफोड़ किया, कई ठिकानों पर छापेमारी

By भाषा | Updated: July 14, 2019 00:23 IST

आतंकवाद निरोधक जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में शनिवार को तीन आरोपियों के चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में स्थित परिसरों पर छापेमारी की।

Open in App

चेन्नई, 13 जुलाईः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक आतंकी गिरोह के भंडाफोड़ की जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि इस गिरोह ने देश में इस्लामिक शासन स्थापित करने के इरादे से आतंकवादी हमला करने की कथित रूप से साजिश रची व इसके लिए धन की व्यवस्था और अन्य तैयारी की। आतंकवाद निरोधक जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में शनिवार को तीन आरोपियों के चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में स्थित परिसरों पर छापेमारी की।

एनआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसी विश्वसनीय सूचना मिली थी कि भारत और उसके बाहर रहकर आरोपियों ने आतंकवादी गिरोह अंसारूल्ला बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची और उसकी तैयारी की। उसने कहा, ‘‘यह भी पता चला है कि आरोपियों और उसके साथियों ने भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के इरादे से आतंकवादी हमलों की साजिश रची और इसके लिए तैयारी की।’’

उसने कहा कि चेन्नई के निवासी (आरोपी नंबर 1) सैयद बुखारी (तमिलनाडु अंसारूल्ला मामले) , नागपट्टिनम के हसन अली युनुसमारिकार (आरोपी नंबर 2) और मोहम्मद युसुफूद्दीन हरीश मोहम्मद (आरोपी नंबर 3) के खिलाफ नौ जुलाई, 2019 को मामला दर्ज किया गया। उन पर आपराधिक साजिश, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने समेत भादंसं की विभिन्न धाराओं तथा अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवाद संबंधी धाराएं लगायी गयी।

चेन्नई में एनआईए ने सैयद मोहम्मद बुखारी के मकान और कार्यालय तथा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और हरीश मोहम्मद के मकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 15 सिमकार्ड, सात मेमोरी कार्ड, तीन लैपटॉप, पांच हार्डडिस्क, छह पेन ड्राइवर, दो टेबलेट, तीन सीडी/डीवीडी, दस्तावेज, मैगजीन, बैनर, नोटिस, पोस्टर और पुस्तकें बरामद की गयीं। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :तमिलनाडुएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील