लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिश रचने के मामले में एनआईए ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिश की जांच के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में लगभग तीन सप्ताह के भीतर अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को एनआईए द्वारा ली गई तलाशी में बारामूला जिले के सोपोर के उमर भट्ट और श्रीनगर के इश्फाक अहमद वानी को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गए आरोपी, विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आतंकवादियों के साथी या मददगार हैं और वे आतंकवादियों की सहायता मुहैया करा रहे थे।”

एनआईए ने लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, हिज्ब उल मुजाहिदीन, अल बद्र और द रेजिस्टेंस फ्रंट तथा पीपुल्स एगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज जैसे उनके सहयोगी संगठनों द्वारा जम्मू कश्मीर और अन्य प्रमुख शहरों में हिंसक आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने का एक मामला 10 अक्टूबर को दर्ज किया था।

मामला दर्ज करने के तीन दिन बाद, एजेंसी ने कश्मीर घाटी में 18 स्थानों पर तलाशी ली और नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर