लाइव न्यूज़ :

आतंकी गतिविधि में शामिल आरोपी को एनआईए ने मयिलादुथुराई के पास से किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:28 IST

Open in App

मयिलादुथुराई, 28 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधि में शामिल एक आरोपी को शुक्रवार को यहां पास के निदुर से गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

कोयंबटूर का रहने वाला मोहम्मद आशिक (25) फरार चल रहा था और उस पर आईएसआईएस से संबंध होने का संदेह है। साथ ही आशिक एनआईए द्वारा सितंबर 2018 में नयी दिल्ली में पकड़े गए सात व्यक्तियों में से एक है।

सूत्रों ने बताया कि उसे कोयंबटूर जिले के कुछ नेताओं की हत्या की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

वह 2019 में चेन्नई के पास पूनमल्ली में एनआईए मामलों की एक विशेष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद फरार था।

सूत्रों ने बताया कि बाद में एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल किया और अदालत ने आशिक को उसके सामने पेश होने का निर्देश देते हुए समन भेजा, तो वह पेश नहीं हुआ।

इन परिस्थितियों में एनआईए को सूचना मिली कि वह निदुर में एक दुकान पर काम कर रहा है।

एनआईए की एक टीम ने उसे शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया और उसे विशेष अदालत में पेश करने के लिए चेन्नई ले गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब