लाइव न्यूज़ :

NIA के हत्थे चढ़ा केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा शख्स, कोर्ट में आज किया जाएगा पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 10:39 IST

जुलाई-2016 में ही आईएसआईएस मॉडयूल मामले में एक केस दर्ज किया गया था जब केरल के कसारगोड से 15 युवाओं के अचानक लापता होने की खबर आई थी।

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में हुए विस्फोटों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम के अनुयायी एक शख्स को केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पलक्कड़ निवासी 29 वर्षीय रियास ए उर्फ रियास अबू बकर उर्फ अबू दुजाना को आईएसआईएस मॉडयूल मामले में रविवार को हिरासत में लिया गया। 

रियास को मंगलवार को कोच्चि के एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वह श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की तरह किसी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।पूछताछ के दौरान, रियास ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से हाशिम के भाषणों/ वीडियो का अनुसरण कर रहा था।

साथ ही वह विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के भाषणों को भी वह गौर से सुनता था। प्रवक्ता ने कहा, 'उसने स्वीकार किया कि वह केरल में आत्मघाती हमले को अंजाम देने की फिराक में था।' प्रवक्ता ने बताया कि रियास को बुधवार को कोच्चि में एनआईए की अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि जुलाई-2016 में ही एक केस दर्ज किया गया था जब केरल के कासरगोड से 15 युवाओं के अचानक लापता होने की खबर आई थी। यह जानकारी सामने आने के बाद अंदेश जताया गया था कि ये सभी भारत से बाहर जाकर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ गये हैं।

टॅग्स :आईएसआईएसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब