लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने कोविड-19 महामारी में बंधुआ मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों पर और परामर्श जारी किये

By भाषा | Updated: June 2, 2021 01:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने श्रमिकों एवं अनौपचारिक क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभावों को लेकर विभिन्न मंत्रालयों एवं राज्यों को और परामर्श जारी किए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश अप्रैल से ही कोरोना वायरस महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से जूझ रहा है और कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन लगाया गया है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ समाज के विभिन्न वर्गों पर महामारी के प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने कोविड-19 महामारी परामर्श 2.0 सीरीज के तहत केंद्र, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को और परामर्श जारी किए हैं।’’

ये परामर्श महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार, बंधुआ मजदूरों की पहचान, उन्हें मुक्त करने एवं उनका पुनर्वास करने और अनौपचारिक श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षा देने पर केंद्रित हैं।

बयान के अनुसार आयोग ने अपने महासचिव बीम्बाधर प्रधान के मार्फत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिवों, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के के मुख्य सचिवों से परामर्श में की गयीं सिफारिशों को लागू करने एवं चार सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर