लाइव न्यूज़ :

जिंदल कंपनी पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए एनजीटी ने समिति बनाई

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कुछ गांवों में जिंदल स्टील वर्क्स लिमिटेड के औद्योगिक कार्यों में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर जांच के लिए पांच सदस्यीय एक समिति गठित की है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने समिति से जल एवं वायु संबंधी कानूनों और हानिकारक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन, मैंग्रोव वृक्षों को गिराने तथा कृषि संबंधी नुकसान समेत विभिन्न मुद्दों की जांच करने को कहा है।

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सचिव द्वारा नामांकित मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी इस समिति के अध्यक्ष होंगे और इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईआईटी-मुंबई के अधिकारी, रायगढ़ जिलाधिकारी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भी शामिल होंगे।

पीठ ने कहा, ‘‘समिति इसका भी आकलन कर सकती है कि पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ और इसकी भरपाई के लिए कितने हर्जाने की आवश्यकता है। समिति को किसी भी अन्य विशेषज्ञ संस्थान या व्यक्ति से मदद लेने तथा ऑनलाइन कार्यवाही करने की छूट होगी। केवल जरूरी होने पर ही मौके का मुआयना करना होगा।’’

एनजीटी रायगढ़ निवासी समिता राजेंद्र पाटिल की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें जिंदल स्टील वर्क्स पर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी