लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने हिमाचल सरकार से रोपवे की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पलचान से रोहतांग के बीच रोपवे की प्रक्रिया में तेजी लाने का और मुख्य सचिव को इसके अनुपालन पर निगरानी रखने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

एनजीटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि माढ़ी में जल-मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली का कनेक्शन देने में भी विलंब हो रहा है तथा मनाली में एसटीपी के उन्नयन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पीठ ने कहा, ‘‘देखने में आया है कि पर्यावरण संबंधी मंजूरी के इंतजार में रोपवे परियोजना पूरी नहीं हो पा रही है। माढ़ी में एसटीपी स्थापित करने तथा मनाली में एसटीपी के उन्नयन संबंधी कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इनकी गति तेज करने की आवश्यकता है।’’

मामले पर अब 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनजीटी को सूचित किया कि इस परियोजना के लिए मंजूरी पाने की खातिर उसने शीर्ष अदालत में आवेदन दिया है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने वन भूमि परिवर्तन मामलों पर आगे बढ़ने पर अंतरिम रोक लगा रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह