लाइव न्यूज़ :

Weathe Update: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, तेज बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी ठंड, IMD ने जताई उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

By आजाद खान | Updated: January 23, 2022 10:17 IST

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार की बारिश ने 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इससे पहले जनवरी 1989 में इतनी तेज बारिश हुई थी।आईएमडी ने रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 

आईएमडी ने दर्ज की इस मौसम का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री अधिक है। 

रविवार को रह सकते हैं बादल छाए और हो सकती है हल्की बारिश

विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अपराह्न साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 फीसदी रही। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में बादल छाये रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

दिल्ली की हवा ''बेहद खराब'' श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''बेहद खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि अपराह्न चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 था। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330, गाजियाबाद का 287, गुड़गांव का 304 और नोएडा का 277 रहा। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टNew Delhiभारतभारतीय मौसम विज्ञान विभागपंजाबहरियाणाराजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण