लाइव न्यूज़ :

हैकरों ने देर रात एक के बाद एक 3 ट्विटर अकाउंटस किए हैक, ICWA और IMA के नाम बदलकर रखे एलन मस्क, शेयर किए कुछ ऐसे पोस्ट

By आजाद खान | Updated: January 3, 2022 08:32 IST

हैकरों ने इन अकाउंटस को हैक कर इनका नाम बदल दे रहे हैं और इनका नाम एलन मस्क रख दे रहे हैं। लगभग सभी अकाउंटस में यही नाम देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैकरों ने देर रात भारत से जुड़े तीन ट्विटर अकाउंटस को हैक किया है। पहले इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को हैक किया गया था।फिर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को निशाना बनाया गया है।

भारत: इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA ) के साथ एक बैंक के भी ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने कथित तौर पर इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के अकाउंट के नाम को बदल कर उसे एलन मस्क कर दिया है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि इसे किसने हैक किया है। लेकिन शुरुआती जांच में यह पता चलता है कि इस हैकिंग के पीछे का कारण पासवर्ड से छेड़छाड़ या किसी लिंक को गलत इरादे से क्लिक करना हो सकता है। इस मामले में ट्विटर के अधिकारियों से संपर्क किया गया है और सभी अकाउंट को जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

हैकिंग के बाद क्रिप्टो करंसी संबंधित लिंक किए जा रहे शेयर

बता दें कि सबसे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के अकाउंट को हैक कर उसका नाम एलन मस्क रख दिया गया। इस अकाउंट पर उसी तरह के पोस्ट शेयर कीए जा रहे थे जिस तरह के पोस्ट पीएम मोदी के अकाउंट को हैक कर किया जा रहा था। इसके बाद हैकरों ने देर रात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ मान देसी महिला बैंक के ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर दिया है। इन दोनों के भी अकाउंट को एलन मस्क का नाम दिया गया है। गौरतलब है कि हैकरों ने इन अकाउंटस को हैक करने के बाद इन पर क्रिप्टो करंसी से संबंधित लिंक शेयर कर रहे हैं। 

पीएम मोदी का भी ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक 

इससे पहले हैकरों ने पीएम मोदी को भी टारगेट किया था और उनका भी ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। उन लोगों ने पीएम मोदी के अकाउंट को रात 2 बजकर 11 मिनट पर हैक किया और इसके बाद एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया था कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है। इसके साथ उसमें यह भी कहा गया था कि सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है। इस पोस्ट को शेयर करने के दो मिनट ही बाद इसे हटा दिया गया और कुछ देर बाद एक और ट्वीट शेयर किया गया जिसमें इस तरीके के ही पोस्ट दोबारा शेयर किए गए। 

टॅग्स :Indian Medical Associationट्विटरमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?