लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद ससुराल जा रही नई-नवेली दुल्हन की गाड़ी हाइवे पर रोकी, लूटपाट के बाद मार दी गोली

By भाषा | Updated: April 28, 2018 12:09 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नई नवेली दुल्हन से लूटपाट के बाद हत्या से हड़कंप। अभी तक पुलिस के हाथ खाली।

Open in App

मेरठ, 28 अप्रैलः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मटौर गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए नई नवेली दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर लाखों के गहने और कार लूट ली। पुलिस ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब गाजियाबाद में निकाह कर दुल्हा-दुल्हन कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाकों की कॉम्बिंग कर बदमाशों की तलाश भी की लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके।

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड जिंदापीर निवासी मोहम्मद का निकाह शुक्रवार को गाजियाबाद के नाहर मसूरी गांव निवासी फरहाना से हुआ था। निकाह के बाद देर रात दूल्हा और दुल्हन स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। कार में दूल्हा, दुल्हन के अलावा दूल्हे के बहनोई सलमान, उनका दो साल का बेटा अम्मात और बहन सवार थे।

उनकी कार जब मेरठ में हाईवे पर मटौर गांव के पास पहुंची पीछे से आई दो कारों में सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा ली। कार रुकते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुल्हन से सारे जेवरात उतरवा लिए। दुल्हन, उसके पति और अन्य लोगों से कैश और कार भी लूट ली।

विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी जो दुल्हन के सीने में जा लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल दुल्हन को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने आज बताया कि बदमाशों की शिनाख्त के लिए हाईवे और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीम बनाकर घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर हमलावर लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस