दुनिया भर की लेखिकाओं का नया कहानी संग्रह जारी हुआ

By भाषा | Published: November 27, 2021 07:25 PM2021-11-27T19:25:22+5:302021-11-27T19:25:22+5:30

New story collection by writers from around the world released | दुनिया भर की लेखिकाओं का नया कहानी संग्रह जारी हुआ

दुनिया भर की लेखिकाओं का नया कहानी संग्रह जारी हुआ

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दुनिया भर की लेखिकाओं की 18 लघु कहानियां ‘‘द पंच मैगजीन एंथोलॉजी ऑफ न्यू राइटिंग : सेलेक्ट स्टोरीज बाई वूमेन राइटर्स’’ में बताया गया है कि किस तरह संस्कृति साहित्य का मार्गदर्शन करती है और नई जानकारियां देती है।

पुस्तक का प्रकाशन नियोगी बुक्स ने किया है जिसका संपादन एवं प्रकाशन ‘द पंच मैगजीन’ के संस्थापक एवं प्रकाशक शिरीन कादरी ने किया है।

पुस्तक में कश्मीर से केरल और वॉशिंगटन से लंदन एवं रोम तक की संस्कृति को दर्शाती कहानियां लोगों के अंदर एवं बाहर की चिंताओं एवं मानसिक व्यस्तताओं को सामने लाती हैं।

कादरी ने पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘लघु कहानियों ने हमेशा दुनिया भर के लेखकों को आकर्षित किया है। समकालीन लेखिकाओं के लघु कहानियों के इस संकलन में दिखाया गया है कि किस तरह से वे जीवन की जटिलताओं एवं विरोधाभासों का विस्तार करती हैं।’’

इसमें हुमरा कुरैशी, अंजलि डोनी, अनिला एसके, गीता नायर जी., हेलेन हैरिस, मीना मेनन, मेहर पेस्टोनजी, जयश्री मिश्रा, लता अनंतरमन, रिनीता बनर्जी, रोशेल पोटकर, सारा रॉबर्टसन, शिल्पा रैना, टैमी आर्मस्ट्रांग, विनीता मोक्किल, वृंदा बलिगा और अमीता बल ने कहानियां लिखी हैं।

वरिष्ठ कवि और गीतकार गुलजार ने भी पुस्तक की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New story collection by writers from around the world released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे