लाइव न्यूज़ :

New Parliament Inauguration: सरकार बदलेगी तो नए संसद भवन में कोई दूसरा काम होगा, जदयू अध्यक्ष सिंह ने कहा-इतिहास बदलने में भागीदार नहीं बन सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2023 17:16 IST

New Parliament Inauguration: 28 मई को नए संसद भवन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। निर्माण में करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत आई है। नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसका शिलान्यास किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहम लोग इतिहास बदलने में उनके भागीदार नहीं बन सकते।राष्ट्रपति को बुलाकर उद्घाटन करना चाहिए था, प्रधानमंत्री कौन होते हैं?भाजपा के नेताओं के कहने से कानून नहीं बनता है ना।

पटनाः नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जारी सियासत के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आखिर किस वजह से जदयू सहित अन्य विपक्षी दलों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि केंद्र में जब दूसरी सरकार बनेगी तब नए संसद भवन में दूसरा काम होगा।

उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध कर रहे हैं। यह इतिहास को बदलने का प्रयास है। इसलिए हम लोग इतिहास बदलने में उनके भागीदार नहीं बन सकते। ललन सिंह ने कहा कि अगर संसद भवन बना ही था तो राष्ट्रपति को बुलाकर इनका उद्घाटन करना चाहिए था, प्रधानमंत्री कौन होते हैं उद्घाटन करने वाले?

उन्होंने भाजपा नेताओं की तरफ से विधानसभा में शिलापट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से कराए जाने को लेकर उठाए जा रहे हैं सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किे भाजपा के नेताओं के कहने से कानून नहीं बनता है ना।

वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी के तरफ से दिए गए बयान की विपक्ष को यदि समस्या है तो वह संसद भवन में कदम ना रखें पर भी जवाब देते हुए कहा कि सुशील मोदी ही पूरा लोकतंत्र का आधारशिला रखेंगे क्या? सुशील मोदी लोकतंत्र का आधारशिला नहीं रखेंगे। सरकार बदलेगी तो नए संसद भवन में कोई दूसरा काम होगा। उल्लेखनीय है कि 28 मई को नए संसद भवन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

लेकिन जदयू सहित अन्य दलों का कहना है कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस, एआईयूडीएफ, डीएमके, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीएम, राजद, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, नेशनल कांफ्रेंस, सीपीआई, झारखंड मुक्ति मोर्चा, केरल कांग्रेस(मणी), वीसीके, राष्ट्रीय लोक दल, क्रांतिकारी समाजवादी दल और एमडीएमके ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। नया संसद भवन को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसके निर्माण में करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत आई है। नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसका शिलान्यास किया था।

टॅग्स :संसदRajiv Ranjan Singhनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos