लाइव न्यूज़ :

New Government Formation: "चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि तानाशाही सरकार नहीं चल सकती, उम्मीद है वो और नीतीश उन मूल्यों को कायम रखेंगें", कपिल सिब्बल ने दी दोनों किंगमेकर को नसीहत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2024 13:54 IST

लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के बीच जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू संख्याबल के आधार पर संभावित "किंगमेकर" के रूप में उभरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू संख्याबल के आधार पर संभावित "किंगमेकर" के रूप में उभरे हैंलोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के कारण दोनों की स्थिति हुई मजबूतनीतीश और नायडू ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए को समर्थन देने का वादा किया है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के बीच जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू संख्याबल के आधार पर संभावित "किंगमेकर" के रूप में उभरे हैं।

इस बीच बुधवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दोनों नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों नेता उन मूल्यों को बरकरार रखेंगे, जिन पर वे मुख्यमंत्री रहते हुए कायम थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कपिल सिब्बल ने कहा, "नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने हमेशा संघीय ढांचे को बनाए रखा है। कुछ साल पहले नायडू ने कहा था कि तानाशाही सरकार नहीं चल सकती और ईडी और सीबीआई राज्यों की सहमति के बिना जो कुछ भी कर रहे हैं, वह स्वीकार्य नहीं है।"

सिब्बल ने कहा, "मैं उन मूल्यों को कायम रखने के लिए उन्हें सलाम करता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन मूल्यों को कायम रखेंगे, जिन पर वे मुख्यमंत्री रहते हुए कायम थे।"

2024 लोकसभा चुनाव की गिनती मंगलवार को हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर सत्ता की लड़ाई में मजबूत वापसी की है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए इंडिया ब्लॉक ने लोकसभा में 230 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है, लेकिन भाजपा को उनके गठबंधन में मुख्य रूप से अन्य दलों जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के समर्थन की आवश्यकता होगी।

बिहार में जेडीयू ने 12 सीटें हासिल कीं, जबकि नायडू की टीडीपी ने आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतीं। इस बीच टीडीपी प्रमुख ने भाजपा को समर्थन दिया है और पुष्टि की है कि वह "एनडीए का हिस्सा" हैं।

नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अपना समर्थन देते हुए कहा, "मैंने देश में बहुत सारे राजनीतिक बदलाव देखे हैं। मैं एनडीए में हूं। मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं। अगर कुछ और होगा, तो हम आपको रिपोर्ट करेंगे।"

वहीं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, जो संयोग से राजद के तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली की उसी उड़ान में थे। उनके द्वारा बुधवार को भाजपा को समर्थन पत्र सौंपने की उम्मीद है। इस साल की शुरुआत में नीतीश कुमार राजद से असहमति के कारण भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए, जिसके कारण बिहार में सरकार गिर गई और नीतीश ने नये सीएम के तौर पर शपथ ली थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नीतीश कुमारकपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष