लाइव न्यूज़ :

10 लाख से अधिक घरों में प्राकृतिक गैस से जल रहे चूल्हे, बिजली की खपत को कम करता है यह नया गैस स्टोव, जानें क्यों है खास

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2021 11:29 IST

अगर ज्यादा से ज्यादा घरों में पीएनजी का इस्तेमाल होगा तो भारत सरकार को महंगे दामों पर पेट्रोलियम पदार्थो का आयात नहीं करना पड़ेगा और फिर सब्सिडी पर एलपीजी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएनजी इंडियन आयल अडानी गैस लिमिटेड से पीएनजी की सप्लाई हो रही है।नया गैस स्टोव घरेलू पाइप गैस की खपत को कम करेगा।यह मासिक बिलों में 25% तक की कमी लाएगा।

देश में करीब दस लाख से अधिक घरों में प्राकृतिक गैस यानि पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) से चूल्हे जलने लगे हें। आने वाले दिनों में इसकी आबादी और बढ़ सकती है। इससे प्रदूषण में कमी के साथ ही लोगों को सस्ते में ईधन उपलब्ध होगा। अब पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) ने घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए एक नया गैस स्टोव विकसित किया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक सलाहकार निकाय पीसीआरए के अनुसार, नया गैस स्टोव घरेलू पाइप गैस की खपत को कम करेगा और मासिक बिलों में 25% तक की कमी लाएगा। पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि नया गैस स्टोव अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्थानीय बाजार में भी उपलब्ध है।

बता दें कि गुजरात में 23.62 लाख, महाराष्ट्र में 18.94 लाख, दिल्ली में 10.21 लाख, मुंबई और ग्रेटर मुंबई में 9.21 लाख, हैदराबाद में 1.21 लाख और लखनऊ में 61,000 सहित देश भर में लगभग 74.20 लाख पीएनजी कनेक्शन हैं। 

पीसीआरए के मुताबिक यह नया पीएनजी गैस स्टोव भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून द्वारा डिजाइन किया गया है। नया गैस स्टोव पारंपरिक एलपीजी स्टोव की तरह दिखता है जिसका उपयोग एलपीजी सिलेंडर के साथ किया जाता है, लेकिन मिक्सिंग ट्यूब, नोजल, बर्नर और पैन सपोर्ट में डिजाइन में बदलाव के कारण गैस की बर्बादी को कम करता है। 

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू