लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शिक्षा नीति की खामियों पर खुलकर सामने रखी अपनी बात, जानें क्या कहा

By सुमित राय | Updated: July 30, 2020 18:46 IST

दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को नई शिक्षा नीति की खामियों पर खुलकर अपनी बात सामने रखी और बताया कि इसके साथ 2 मुद्दे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति खामियों को स्वीकार करती है, लेकिन इसके साथ दो मुद्दे हैं।सिसोदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति अपनी पुरानी समझ, परंपराओं के बोझ से दबी है।मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति लोगों तक कैसे पहुंचेगी इसे लेकर भ्रमित है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी, जिसमें स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, साथ ही शिक्षा क्षेत्र में खर्च को सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत करने तथा उच्च शिक्षा में साल 2035 तक सकल नामांकन दर 50 फीसदी पहुंचने का लक्ष्य है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक दिन बाद नई शिक्षा नीति पर खुलकर अपनी बात सामने रखी और कहा कि नई शिक्षा नीति 'हाइली रेगुलेटेड और पुअरली फंडेड' है।

मनीष सिसोदिया ने कहा, "देश 34 साल से नई शिक्षा नीति का इंतजार कर रहा था, जो अब हमारे सामने है। यह एक दूरंदेशी दस्तावेज है, जो आज की शिक्षा प्रणाली की खामियों को स्वीकार करता है, लेकिन इसके साथ दो मुद्दे हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "नई शिक्षा नीति में 2 खामियां- पहली कि ये अपनी पुरानी समझ, परंपराओं के बोझ से दबी है और उससे मुक्त नहीं हो पाई है। दूसरा ये पॉलिसी भविष्य की जरूरतों की बात तो करती है, लेकिन लोगों तक कैसे पहुंचेगी इसे लेकर भ्रमित है।"

मनीष सिसोदिया ने कहा, "नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रगतिशील है, लेकिन इसे लागू करने की रूपरेखा का अभाव है। यह अत्यधिक विनियमित, कमजोर वित्त पोषित शिक्षा प्रणाली की सिफारिश करती है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के सरकार के दायित्व से बचने का प्रयास है।"

टॅग्स :मनीष सिसोदियानई शिक्षा नीतिशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ