लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति गरीबी के खिलाफ लड़ाई का साधन: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 21वीं सदी की जरूरत बताते हुए रविवार को कहा कि यह गरीबी के खिलाफ लड़ाई का एक साधन भी है।

आजादी की 75वीं सालगिरह पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नीति क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई को प्रोत्साहित करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशल और सामर्थ्‍य से भरे देश में कुछ कर गुजरने की भावना से भरे नौजवानों को तैयार करने में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारे बच्‍चे न कौशल की कमी के कारण रूकेंगे और न ही भाषा की सीमा में बंधेंगे। दुर्भाग्‍य से हमारे देश में भाषा को लेकर एक बड़ा विभाजन पैदा हो गया है। भाषा की वजह से हमने देश की बहुत प्रतिभाओं को पिंजरे में बांध दिया है।’’

उन्होंने कहा कि मातृ-भाषा में पढ़े हुए लोग आगे आएंगे तो उनका आत्‍मविश्‍वास और बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज देश के पास 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली नयी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ भी है। जब गरीब की बेटी और गरीब का बेटा मातृभाषा में पढ़कर पेशेवर बनेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गरीबी के खिलाफ लड़ाई का मैं साधन मानता हूं।’’

मोदी ने कहा कि नयी राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति भी एक प्रकार से गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एक बहुत बड़ा शस्‍त्र बनकर काम आने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘गरीबी से जंग जीतने का आधार भी मातृ-भाषा की शिक्षा है, मातृ-भाषा की प्रतिष्‍ठा है, मातृ-भाषा का महात्‍मय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश ने देखा है खेल के मैदान में... और हम अनुभव कर रहे हैं। भाषा रूकावट नहीं बनी और उसका परिणाम यह हुआ है कि युवा हमारे खिलाड़ी खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे हैं। अब ऐसा ही जीवन के अन्‍य मैदानों में भी होगा।’’

शिक्षा में खेल के महत्व का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक और विशेष बात यह है कि इसमें खेलों को मुख्य पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्‍यम हैं, उनमें एक खेल भी हैं। जीवन में संपूर्णता के लिए खेल-कूद बहुत आवश्‍यक है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब खेल-कूद को मुख्‍यधारा नहीं समझा जाता था और मां-बाप भी बच्‍चों से कहते थे कि खेलते ही रहोगे तो जीवन बर्बाद कर लोगे। उन्होंने कहा, ‘‘अब देश में फिटनेस को लेकर, खेलों को लेकर एक जागरूकता आई है। इस बार ओलंपिक में भी हमने देखा है, हमने अनुभव किया है। ये बदलाव हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव है। इसलिये आज देश में खेलों में प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और पेशेवराना अंदाज लाने के लिए जो अभियान चल रहा है। इस दशक में हमें उसे और तेज और व्‍यापक करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?