लाइव न्यूज़ :

New BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 21:55 IST

New BJP government in Haryana: भाजपा ने हरियाणा के विधानसभा चुनावों में अब तक सबसे अधिक 48 सीट पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देNew BJP government in Haryana: 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था।New BJP government in Haryana: 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की गई और भाजपा ने बाजी मारी।New BJP government in Haryana: नयी सरकार के गठन से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

New BJP government in Haryana: हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि लगभग 25,000 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। सैनी ने कहा कि यहां तक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार के गठन से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया। सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा और बबैन अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने घोषणा की कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही लगभग 25,000 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी थे। नयी सरकार के 15 अक्टूबर को शपथ लेने की संभावना है।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश प्रमुख को मात देने वाले हरिंदर की पहली प्राथमिकता रोजगार

हरिंदर सिंह ने सरकारी नौकरी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव लड़ा। उनका यह दांव सही साबित हुआ और उन्होंने होडल सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदयभान को हरा दिया। फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर के करीबी माने जाने वाले सिंह ने कहा कि पार्टी से टिकट मिलने के बाद उन्हें अपनी जीत का भरोसा था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिंह (55) ने होडल सुरक्षित सीट से भान को 2,595 वोट से हरा दिया।

भाजपा ने इस बार होडल से मौजूदा विधायक जगदीश नायर की जगह सिंह को टिकट दिया था। पूर्व विधायक राम रतन के बेटे सिंह ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मेरा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है।

मेरा एजेंडा विकास करना होगा। मैं अपनी सरकार के समक्ष (अगले सप्ताह शपथ ग्रहण के बाद) इस मुद्दे को उठाऊंगा कि यहां बड़ी फैक्टरियां लगाने की जरूरत है ताकि रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो सकें। ” इस बीच, डबवाली से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमित सिहाग को 610 मतों के मामूली अंतर से हराने वाले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता आदित्य देवी लाल (47) ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में नशे की समस्या से निपटना शामिल है। नेश की समस्या ने पैर पसार लिए हैं।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दिग्विजय सिंह चौटाला डबवाली सीट से तीसरे स्थान पर रहे। आदित्य देवी लाल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार को लेकर भी वह काम करेंगे। आदित्य देवी लाल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार भी एक ऐसा क्षेत्र होगा , जहां वह काम करेंगे।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पोते आदित्य ने कहा कि वह अपने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पी. चौटाला को उनपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी समर्थकों का भी धन्यवाद करता हूं जो मेरे साथ खड़े रहे।" आदित्य ने कहा कि उन्होंने हमेशा खुद को लोगों के लिए समर्पित किया है।

जींद जिले की उचाना कलां सीट से भाजपा के देवेंद्र अत्री (44) ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों के मामूली अंतर से हराया। इस सीट से जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक थे, जो पांचवें स्थान पर रहे। अत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि उचाना कलां से 'कमल' (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलेगा।

उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की तरह लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहेंगे। भाजपा ने हरियाणा के विधानसभा चुनावों में अब तक सबसे अधिक 48 सीट पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली। प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था जबकि 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की गई।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019BJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?