लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की बैठक में आराम फरमाते नजर आए केजरीवाल, लोगों ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 27, 2022 18:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर केजरीवाल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी द्वारा संबोधित की जा रही बैठक में दोनों हाथ ऊपर कर बेहद आराम की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को ऐसे देखकर अब यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें #MannerlessCM बता रहे हैं।यह वीडियो सबसे पहले बीजेपी दिल्ली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों की कोरोना पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कोविड-19 का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी द्वारा संबोधित की जा रही बैठक में दोनों हाथ ऊपर कर बेहद आराम की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

केजरीवाल को ऐसे देखकर अब यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें #MannerlessCM बता रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सबसे पहले बीजेपी दिल्ली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इसके साथ ही पार्टी ने कैप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असभ्य बताया। वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि 96 प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीकों की कम से कम एक खुराक दी चुकी है।

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए गुजारिश की कि सभी राज्य अपने यहां VAT कम करें।  पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ते दामों का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। पीएम ने कहा, 'राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया।' 

पीएम मोदी ने कहा कि जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। पीएम ने कहा, 'आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक निर्णयों में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल, सामंजस्य पहले से अधिक आवश्यक है।'

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष