लाइव न्यूज़ :

विक्टोरिया मेमोरियल प्रदर्शनी में नेताजी से जुड़ा स्मृति चिह्न फर्जी है : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:21 IST

Open in App

कोलकाता, सात फरवरी नेताजी शोध ब्यूरो के अध्यक्ष सुगाता बोस ने विक्टोरिया मेमोरियल के अधिकारियों को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि स्वतंत्रता सेनानी की 125वीं जयंती के अवसर पर संग्रहालय में चल रही प्रदर्शनी में एक स्मृति चिह्न फर्जी है।

विक्टोरिया मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेनगुप्ता को लिखे पत्र में नेताजी के प्रपौत्र ने कहा कि संग्रहालय के अधिकारियों ने इंडियन सिविल सर्विस से नेताजी के त्यागपत्र की प्रति कभी नहीं मांगी थी और वहां जो प्रति प्रदर्शनी में रखी हुई है, वह फर्जी है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और डॉ. शिशिर बोस के पुत्र ने कहा कि आईसीएस से नेताजी के त्यागपत्र की वास्तविक फोटोकॉपी करीब 50 वर्षों से ब्यूरो के पास पड़ी हुयी है।

उन्होंने संग्रहालय के अधिकारियों से ‘‘फर्जी प्रति को तुरंत हटाने’’ की अपील की और कहा कि ‘‘इस फर्जी सामग्री के नीचे स्रोत के तौर पर नेताजी शोध ब्यूरो लिखा हुआ है जो और भी स्तब्धकारी है।’’

बोस ने पत्र में लिखा है, ‘‘आपने हमसे कभी भी नेताजी के त्यागपत्र या अन्य सामग्री की मांग नहीं की और हमने सीधे आपको कुछ नहीं भेजा। शिशिर कुमार बोस और कृष्णा बोस ने नेताजी द्वारा लिखा हुआ मूल पत्र सितंबर 1971 में इंडिया ऑफिस ऑफ रिकॉडर्स ऑफ लंदन से हासिल किया।’’

उन्होंने कहा कि इस फर्जी सामग्री की भी जांच करनी चाहिए कि किसने इसे पेश किया है क्योंकि यह शर्मनाक है कि फर्जी सामग्री प्रदर्शनी के लिए रखी गई जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा