लाइव न्यूज़ :

एनईएसयू नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ, 10 दिसंबर को पूर्वोत्तर बंद का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:13 IST

असम में अवैध प्रावासियों के खिलाफ 1979-85 के असम आंदोलन के पहले ‘शहीद’ की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। छात्र कार्यकर्ता खरगेश्वर तालुकदार 10 दिसंबर 1979 को पुलिसिया गोलीबारी में मारे गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को प्रभावशाली नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स यूनियन (एनईएसयू) ने 10 दिसंबर को 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का आह्वान किया। संयोग से 10 दिसंबर को जिस दिन बंद का आह्वान किया गया है,

 पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को प्रभावशाली नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स यूनियन (एनईएसयू) ने 10 दिसंबर को 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का आह्वान किया।

एनईएसओ के सलाहकार समुज्जवल कुमार भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के सभी छात्र संगठनों ने संयुक्त तौर पर बंद का आह्वान किया है । हालांकि, एनईएसयू ने कोहिमा में चल रहे हॉर्नबिल उत्सव के कारण नगालैंड को बंद से छूट दी है और राज्य के छात्र वहां राजभवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। एनईएसओ का कहना है कि नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) क्षेत्र के मूल लोगों के हितों के खिलाफ है और इससे देश में बाहर से आए लोगों की स्थायी बसाहट का रास्ता तैयार होगा ।

संयोग से 10 दिसंबर को जिस दिन बंद का आह्वान किया गया है, उस दिन असम में अवैध प्रावासियों के खिलाफ 1979-85 के असम आंदोलन के पहले ‘शहीद’ की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। छात्र कार्यकर्ता खरगेश्वर तालुकदार 10 दिसंबर 1979 को पुलिसिया गोलीबारी में मारे गए थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब