लाइव न्यूज़ :

NEET-UG 2024 Exam: 'बड़ी मछली' की तालाश, CBI की सख्ती, ओएसिस स्कूल के प्रोफेसर को दोबारा स्कूल लेकर पहुंची एजेंसी

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 14:10 IST

NEET-UG 2024 Exam: पेपर लीक मामले में सीबीआई एक्शन मोड में है और ऐसे में बुधवार को गिरफ्त में लिए हजारीबाग के प्रिंसिपल को एक बार फिर स्कूल लेकर पहुंची, जहां सभी सबूतों को खंगाल रही है।

Open in App

NEET-UG 2024 Exam:  पेपर लीक मामले में सीबीआईबिहार के हजारीबाग के प्रिंसिपल एहसानुल हक से 17-18 घंटे से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि, आज फिर से एक बार उन्हें लेकर केंद्रीय एजेंसी ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई ने उन्हें और 9 अन्य को अपनी गिरफ्त में पूछताछ के बाद ले लिया था। उनके साथ नौ लोगों में पांच इन्विजिलेटर, दो ऑब्जर्वर,एक सेंटर सुपरिटेंडेट और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है। ये सभी लोग उस स्कूल से ताल्लुक रखते हैं जहां नीट परीक्षा आयोजित की गई थी।

हालांकि, सीबीआई की टीम इन सभी को हिरासत में लेकर चरही गेस्ट हाउस में विस्तार से पूछताछ कर रही है। सीबीआई प्रश्न पत्र बांटने का समय, डिजिटल लॉक, पेपर कैसे बांटे गए, पेपर की पैकिंग और ट्रंक में छेड़छाड को लेकर सवाल कर रही है और पेपर लीक के तार को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

सीबीआई ने अपनी जांच में माना है कि पेपर लीक और धांधली का बिहार मॉड्यूल झारखंड से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। पटना, हजारीबाग, गोधरा और लातूर के सेंटर जांच के दायरे में है। इनके साथ हजारीबाग का ओएसिस स्कूल को पेपर लीकर का एपिसेंटर कहा जा रहा है। इस स्कूल की भूमिका पर बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ईओयू ने इसी सेंटर को पेपर लीक का सरगना माना है। 

दूसरी तरफ कांग्रेस का छात्र संगठन सड़क से लेकर संसद तक लगातार प्रदर्शन कर रहा है और असल आरोपी को पकड़ने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा है। 

हालांकि, बीते बुधवार को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर कथित तौर पर मुख्य अपराधी जानकारी दी थी। इसके साथ हैंडल से कहा, 'नरेंद्र मोदी की पार्टी का सहयोगी विधायक NEET पेपर लीक का सरगना है। यूपी के इस विधायक का नाम बेदी राम है। इसका धंधा है- देशभर में पेपर लीक करवाना और उससे पैसे बनाना। बेदी राम BJP का चहेता और उनका बेहद करीबी है। NDA विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करवा सकता हूं। बेदी राम पहले भी पेपर लीक के मामले में जेल जा चुका है'। 

साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सवाल भी किए और पूछा कि बेदी राम पेपर लीक करवाता है, ये सबको पता है। इसके बाद भी इसे NDA में क्यों रखा गया? यूपी के लोग बताते हैं कि बेदी राम खुले तौर पर नरेंद्र मोदी और CM योगी का नाम लेकर रौब झाड़ता है और कहता है- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पेपर लीक होगा, इसे कोई नहीं रोक सकता। आखिर नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का पेपर लीक सरगना को समर्थन क्यों है?

गौरतलब है कि पेपर लीक पर दोषियों को सजा दिलाने के लिए देश भर में हो रहे प्रदर्शन के बीच आज संसद के संयुक्त सत्र में खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी और इसे लेकर केंद्र सरकार कानून ला चुकी है। 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसीसीबीआईबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा