लाइव न्यूज़ :

NEET UG-2022 results: उत्तीर्ण हुए 9.93 लाख अभ्यर्थियों में राजस्थान की तनिष्का ने हासिल की पहली रैंक, शीर्ष 50 में 18 महिला उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 08:48 IST

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 17.64 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सबसे ज्यादा 1.17 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से उतीर्ण हुए हैं जबकि महाराष्ट्र से 1.13 लाख और राजस्थान से 82,548 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 7,63,545 में से 4,29,160 पुरुषों और 10,01,015 में से 5,63,902 महिलाओं ने NEET UG 2022 पास किया।मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 17.64 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी।

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) का परिणाम घोषित कर दिया। उतीर्ण हुए 9.93 लाख अभ्यिर्थियों में राजस्थान की तनिष्का ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। तनिष्का ने दूसरे, तीसरे और चौथे रैंक के लोगों के साथ समान स्कोर (715) साझा किया।

देश भर के शीर्ष 50 उम्मीदवारों की सूची में 18 महिलाएं हैं, जबकि 32 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। देश में शीर्ष 10 में शामिल अन्य लोगों में कर्नाटक से रूचा पावाशे (715), तेलंगाना से एराबेली सिद्धार्थ राव (711), महाराष्ट्र से ऋषि विनय बाल्से (710), अर्पित नारंग (710) पंजाब से कृष्णा एसआर (710), गुजरात से जील विपुल व्यास (710), और जम्मू-कश्मीर से हाजिक परवेज लोन (710) शामिल हैं। 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 17.64 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सबसे ज्यादा 1.17 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से उतीर्ण हुए हैं जबकि महाराष्ट्र से 1.13 लाख और राजस्थान से 82,548 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। भारत के 497 शहरों और देश से बाहर 14 शहरों में 3,570 केन्द्रों पर 17 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में करीब 95 फीसदी उपस्थिति रही थी। परीक्षा में बैठने वाले  7,63,545 में से 4,29,160 पुरुषों और 10,01,015 में से 5,63,902 महिलाओं ने NEET UG 2022 पास किया।

अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी। परीक्षा 13 भाषाओं... असमी, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में ली गई थी। नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन पहली बार अबू धाबी, बैंकाक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, सारजाह, सिंगापुर और दुबई तथा कुवैत शहर में किया गया। 

टॅग्स :नीटराजस्थानउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस