लाइव न्यूज़ :

NEET 2021: नीट परीक्षा परिणाम से परेशान लड़की ने की आत्महत्या, दो दिन में दूसरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2021 18:14 IST

NEET 2021: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधेयक पेश किया और कांग्रेस के अलावा मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके और उसके सहयोगी पीएमके सहित सभी दलों ने इसका समर्थन किया और इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नाद्रमुक ने द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया जबकि द्रमुक ने केंद्र पर निशाना साधा है।अन्नाद्रमुक की सरकार में 2017 में भी पारित हुए थे लेकिन उन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल सकी।भारतीय जनता पार्टी ने कदम का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

NEET 2021: तमिलनाडु में नीट की एक और परीक्षार्थी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में फेल होने के डर से आत्महत्या कर ली। तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को एक विधेयक पारित कर दिया गया था, जिसके कानून बनने के बाद राज्य में नीट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनिमोझी (17) ने यह कदम तब उठाया, जब उसके माता-पिता सोमवार की रात घर से बाहर गये हुए थे और जब वे घर लौटे तो उन्होंने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि वह रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा में शामिल हुई थी और उसने अपने माता-पिता से कहा था कि कुछ प्रश्न कठिन थे और वह परिणाम को लेकर चिंतित थी।

आपको बता दें कि तमिनाडु में सलेम जिले के एक गांव के रहने वाले 19 वर्षीय एक किशोर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने से चंद घंटे पहले रविवार को आत्महत्या कर ली थी। वह तीसरी बार इस परीक्षा में शामिल होने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आज तड़के सूचना मिली और शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। कनिमोझी ने रविवार को नीट तो दी थी, लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को लेकर चिंतित थी।

उसके रिश्तेदारों ने कहा कि कनिमोझी परीक्षा को लेकर उदास थी क्योंकि उसे डर था कि वह कक्षा 12 की परीक्षा में बहुत अच्छा स्कोर करने के बाद भी डॉक्टर नहीं बन पाएगी। परिवार ने दावा किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी, लेकिन नीट को लेकर चिंतित थी। विक्रमंगल पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :नीटतमिलनाडुएमके स्टालिनएआईडीएमकेडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस